Maharajganj News: शिक्षामित्रों ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री को सौंपा आभार पत्र, जगी नई उम्मीद

Maharajganj News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणाओं पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, मानदेय वृद्धि और कैशलेस इलाज सुविधा से मिली नई ऊर्जा।

Upendra Kumar
Published on: 14 Sept 2025 4:16 PM IST
Educationists present letter of appreciation to Union Minister of State for Finance, Jagi Nai Ummid
X

शिक्षामित्रों ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री को सौंपा आभार पत्र, जगी नई उम्मीद (Photo- Newstrack)

Maharajganj News: महराजगंज : उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ महराजगंज इकाई की ओर से केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को आभार पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर संघ पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षक दिवस (5 सितंबर) पर की गई ऐतिहासिक घोषणाओं को शिक्षामित्रों के जीवन में संजीवनी बताते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों पर यह पहल नई दिशा देने वाली है।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि मानदेय वृद्धि और कैशलेस इलाज सुविधा शिक्षामित्रों के लिए केवल राहत ही नहीं बल्कि सम्मान और सुरक्षा की गारंटी है। वर्षों से शिक्षामित्र आर्थिक असुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव से जूझते रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह निर्णय न केवल उनके मनोबल को बढ़ाएगा बल्कि प्रदेश की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती देगा।

इस मौके पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शिक्षामित्रों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने याद दिलाया कि शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान हेतु उन्होंने स्वयं कई बार सरकार का ध्यान आकर्षित किया था। मुख्यमंत्री द्वारा की गई हालिया घोषणाएं उसी सकारात्मक सोच का परिणाम हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इन योजनाओं का क्रियान्वयन शीघ्र होगा और शिक्षामित्रों को वास्तविक लाभ मिलेगा।

संघ के जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, महामंत्री महेश सिंह और कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा शिक्षामित्रों की गरिमा और अस्तित्व को नई पहचान दिलाएगी। मानदेय वृद्धि और स्वास्थ्य सुविधा की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से शिक्षामित्रों के जीवन में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ है। घोषणाओं के लागू होने के बाद यह दीपावली शिक्षामित्रों के लिए भी सच्चे मायनों में खुशियों की दीपावली होगी।

आभार पत्र कार्यक्रम में हेमलता पांडेय, निर्भय पटेल, टुनटुन मिश्रा, दिलीप श्रीवास्तव, संतोष तिवारी, शत्रुघ्न नायक, अरुण प्रजापति, शत्रुघ्न यादव, रामनवल यादव, सत्यानंद श्रीवास्तव, दुर्गेश, हेमंत, रामजतन समेत बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!