TRENDING TAGS :
Mahoba News: बाबू सिंह कुशवाहा ने साधा विपक्ष पर निशाना, बोले–संविधान खतरे में
Mahoba News: महोबा में जन अधिकार पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा बोले—संविधान की रक्षा के लिए समाज को होना होगा एकजुट
जन अधिकार पार्टी का सम्मेलन (photo: social media )
Mahoba News: आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा शनिवार को महोबा पहुंचे। यहां कानपुर–सागर हाईवे किनारे आयोजित एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने वोट के महत्व को समझाने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि अब समय है जब समाज के सभी तबके एकजुट होकर भारतीय संविधान की रक्षा करें।
जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं की विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन का मकसद सभी लोगों को एकजुट कर पंचायत चुनाव की तैयारी को मजबूती देना है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के साथी, जिन्हें समाजवादी पार्टी की भाषा में पीडीए कहा जाता है, जब तक एकजुट नहीं होंगे, तब तक संविधान की रक्षा संभव नहीं है।
लोकसभा चुनाव में जन अधिकार पार्टी ने समाजवादी पार्टी का समर्थन किया था
उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में जन अधिकार पार्टी ने समाजवादी पार्टी का समर्थन किया था क्योंकि उस वक्त संविधान की रक्षा सबसे बड़ा मुद्दा था। इसी समर्थन से वे समाजवादी पार्टी के सिंबल पर जीतकर लोकसभा पहुंचे। सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश का संविधान जाति और मजहब के आधार पर भेदभाव की अनुमति नहीं देता, इसलिए सामूहिक प्रयासों से ही सामाजिक समानता और न्याय सुनिश्चित किया जा सकता है।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में वे स्टार प्रचारक हैं और तेजस्वी यादव सीएम पद के चेहरे हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी और 2027 में उत्तर प्रदेश में भी अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!



