Mathura News: फरह ब्लॉक के सामने तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो महिलाएं घायल

Mathura News: फरह ब्लॉक के पास तेज रफ्तार बाइक ने दो महिलाओं को मारी जोरदार टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल, आरोपी बाइक सवार फरार, पुलिस ने जांच शुरू की।

Amit Sharma
Published on: 4 Nov 2025 8:36 PM IST
Two women injured in high-speed bike collision in front of Farha Block
X

फरह ब्लॉक के सामने तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो महिलाएं घायल (Photo- Social Media)

Mathura News: फरह। फरह ब्लॉक के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया गया है कि मखदूम निवासी चंद्रवती पत्नी बथेराम और मोहन देवी पत्नी चेतराम स्वामी बाबा का मेला देखने के लिए जा रही थीं। दोनों महिलाएं जब फरह ब्लॉक के सामने पहुंचीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हादसा होते ही वहां आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और घायलों को संभाला। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों महिलाओं को फरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने घायल महिलाओं से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही अज्ञात बाइक सवार की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

लोगों ने प्रशासन से यहां स्पीड ब्रेकर लगाने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी बाइक सवार की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!