TRENDING TAGS :
Mathura News: मथुरा में यमुना का जलस्तर बढ़ा, विश्राम घाट पूरी तरह डूबा, गोकुल बैराज के 22 गेट खोले गए
Mathura News: मथुरा में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार कर गया है। गोकुल बैराज के 22 गेट खोलकर 82 हजार क्यूसेक पानी आगरा की ओर छोड़ा जा रहा है।
Mathura News
Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात गंभीर होते देख प्रशासन ने गोकुल बैराज के 22 गेट खोल दिए हैं। जानकारी के अनुसार, करीब 82 हजार क्यूसेक पानी लगातार गोकुल बैराज से आगरा की ओर छोड़ा जा रहा है, जिससे न सिर्फ मथुरा बल्कि आगरा में भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।विश्राम घाट पूरी तरह से जलमग्न हो चुका है। रविवार को यमुना का जलस्तर चेतावनी बिंदु 165.20 मीटर को पार करते हुए 165.56 मीटर तक पहुंच गया। इससे यमुना किनारे बसे इलाकों में दहशत का माहौल है।
नौहझील क्षेत्र में बीते 10 दिनों से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। यमुना का पानी गांवों तक पहुंच गया है, जिससे सैकड़ों बीघा फसलें डूब गई हैं। मवेशियों के लिए चारे का संकट गहराता जा रहा है। नौहझील-शेरगढ़ मार्ग कई दिनों से अवरुद्ध है और दो-दो फीट पानी सड़क पर बह रहा है। लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।वृंदावन, जयसिंहपुरा, और खादर क्षेत्र के कई हिस्सों में घरों में पानी घुस चुका है। प्रशासन ने यमुना से सटी कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और ऊंचे स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है।
हालांकि बीते सोमवार तक जलस्तर में गिरावट आ रही थी, लेकिन शनिवार से एक बार फिर तेजी से वृद्धि देखी गई। ताजेवाला बैराज से रविवार को 1.78 लाख क्यूसेक और ओखला बैराज से 51 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके चलते यमुना में जलस्तर तेजी से बढ़ा है। गोकुल बैराज से भी 71 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया।सिंचाई विभाग के अपर खंड के एक्सईएन नवीन कुमार ने बताया कि यमुना का जलस्तर अब भी बढ़ने की संभावना है। प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के निर्देश जारी किए गए हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!