TRENDING TAGS :
Meerut News: मेरठ-सहारनपुर स्नातक सीट पर कांग्रेस ने विक्रांत वशिष्ठ पर लगाया दांव
Meerut News: कांग्रेस ने मेरठ-सहारनपुर स्नातक सीट पर विक्रांत वशिष्ठ को उम्मीदवार बनाया। ऐलान के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
मेरठ-सहारनपुर स्नातक सीट पर कांग्रेस ने विक्रांत वशिष्ठ पर लगाया दांव (Photo- Newstrack)
Meerut News: मेरठ, 16 सितंबर। उत्तर प्रदेश की राजनीति में मेरठ-सहारनपुर स्नातक विधान परिषद सीट पर कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने मेरठ में पार्टी के उम्मीदवार के रूप में विक्रांत वशिष्ठ के नाम की घोषणा की। इस ऐलान के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश की लहर दौड़ गई।
कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने बताया कि महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में पार्टी विक्रांत वशिष्ठ को तन, मन और धन से मजबूती के साथ चुनाव लड़ाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मेरठ महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा विक्रांत वशिष्ठ का भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
वर्मा ने आगे बताया कि चुनावी तैयारी को मजबूत करने के लिए महानगर अध्यक्ष के संयोजन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की एक विशेष रणनीतिक समिति बनाई जाएगी। यह समिति मतदाता सूचियों के निर्माण से लेकर बूथ स्तर की रणनीति तक हर पहलू पर काम करेगी।
विक्रांत वशिष्ठ की उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी कार्यालयों और स्थानीय बैठकों में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। कई वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि यह फैसला कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
घोषणा के बाद मेरठ और सहारनपुर दोनों जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस और बैठकें आयोजित कर अपनी तैयारी का प्रदर्शन किया। वरिष्ठ नेताओं ने अजय राय और पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विक्रांत वशिष्ठ की उम्मीदवारी से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा।
अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कांग्रेस का यह दांव चुनावी समीकरणों को किस हद तक बदल पाता है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!