Meerut News: मेरठ में दिनदहाड़े युवक को गोली मारी, पारिवारिक रंजिश से जुड़ा मामला

Meerut News: मेरठ में सुभारती विश्वविद्यालय के पास बाइक सवार बदमाशों ने छात्र फैसल को गोली मार दी। पारिवारिक रंजिश से जुड़ी वारदात में युवक गंभीर रूप से घायल।

Sushil Kumar
Published on: 8 Sept 2025 7:37 PM IST
X

Meerut News: मेरठ, आठ सितम्बर। उत्तर प्रदेश के मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के सुभारती विश्वविद्यालय के पास सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक पर आए दो बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए।

घायल की पहचान बागपत निवासी फैसल पुत्र अजीज के रूप में हुई है। फैसल होटल मैनेजमेंट का छात्र है और रोजाना मेरठ आना-जाना करता था। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सुबह जानी पुलिस को सूचना मिली थी कि सर्विस रोड पर युवक को गोली लगी है। जांच में सामने आया कि फैसल के बड़े भाई साकिब का मेरठ में ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है। यही विवाद इस वारदात की जड़ माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, फैसल के परिजनों ने तहरीर दी है कि साकिब के ससुराल पक्ष से जुड़े दो लोगों ने ही हमले को अंजाम दिया। परिवार का आरोप है कि विवाद पहले भी बागपत में झगड़े और फायरिंग तक पहुंच चुका था। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को आरोपियों की पहचान की पुष्टि भी हो गई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बदमाश बाइक से आए और मास रिजॉर्ट के पास छात्र पर गोलियां चला दीं। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही फैसल लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानी थाना प्रभारी के मुताबिक, दबिश दी जा रही है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!