UP News: ताजमहल की मोहब्बत में डूबीं 11 देशों की सुंदरियां, मिस टीन अर्थ फाइनलिस्ट्स ने खींची यादगार तस्वीरें

UP News: दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल (Taj Mahal) के मेन गेट से प्रवेश करते ही सबके मुँह से निकला वाह ताज। साथ ही मौजूद पर्यटकों की भीड़ उन्हें देखने के लिए जुट गई।

Newstrack Desk
Published on: 7 Aug 2025 9:16 PM IST
UP News: ताजमहल की मोहब्बत में डूबीं 11 देशों की सुंदरियां, मिस टीन अर्थ फाइनलिस्ट्स ने खींची यादगार तस्वीरें
X

ताजमहल की मोहब्बत में डूबीं 11 देशों की सुंदरियां   (photo: social media) 

UP News: गुरुवार को मिस टीन अर्थ 2025 की तमाम फाइनलिस्ट ताजमहल के दीदार को पहुंचीं। ये सुंदरियाँ स्पेन, मेक्सिको ,फिलीपींस,भारत,नेपाल, नीदरलैंड,वियतनाम, केनेडा,कंबोडिया,क्यूबा व श्रीलंका से थीं। उन्होंने ताज की खूबसूरती का दीदार किया. इस दौरान हजारो पर्यटक उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखें। मिस टीन अर्थ 2025 की फाइनलिस्ट के साथ मिस टीन इंटनेशनल 2025 - दिव्या वाधवा,मिस टीन मल्टीनेशनल 2025 - रुचि जाधव, मिस टीन यूनिवर्स इंडिया 2025 - निरंजना तिवारी,मिस टीन दिवा 2025 फर्स्ट रनर अप - आरना चतुर्वेदी के साथ मिस यूनिवर्स इंडिया के ऑनर निखिल आनंद व पीरआर हेड सर्वेश कश्यप ताजमहल के दीदार को पहुँचे।

दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल (Taj Mahal) के मेन गेट से प्रवेश करते ही सबके मुँह से निकला वाह ताज। साथ ही मौजूद पर्यटकों की भीड़ उन्हें देखने के लिए जुट गई। फैंस उनके साथ सेल्फी लेते भी नजर आए। उनके चाहने वालों ने उन्हें घेर लिया और उन्हें अपने मोबाइल फोन में कैद करने का जुगाड़ करते दिखें। इस दौरान स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

तमाम सुंदरियाँ ताज को देखते ही बस निहारे जा रही थी,पहले झलक पाते ही खुशी से उछल पडीं और वाह ताज, वंडरफुल,अमेजिंग करते हुए बस मुग्ध हो गईं। मिस यूनिवर्स ने ताज की खूबसूरती के साथ इतिहास को जानने में भी दिलचस्पी दिखाई. उन्होंने ताज के साथ जमकर फोटोग्राफी की अपने गाइड से ताजमहल की बनावट के बारे में भी चर्चा किया।

उन्होंने ताजमहल के कई पहलुओं के बारे में बारीकी से जानकारी ली। तमाम सुंदरियों ने वीडियो प्लेटफार्म पर ताजमहल के साथ सेल्फी भी ली। वो पूरी तरह भारतीय रंग में रंगी नजर आईं। विश्व भर से आईं सुंदरियों के ताजमहल विजिट के दौरान टूरिस्ट गाइड से ताजमहल के इतिहास, ताजमहल की वास्तुकला, पच्चीकारी, पच्चीकारी में प्रयुक्त बेशकीमती पत्थरों के साथ ही ताजमहल के रखरखाव के बारे में भी जानकारी ली। इसके साथ ही शाहजहां व मुमताज की प्रेम कहानी को भी सुना। यमुना के साथ ही शाहजहां और मुमताज की असली कब्र के बारे में भी जानकारी ली।

मीडिया से बातचीत के दौरान सभी ने एक स्वर में कहा : जिंदगी में एक बार हर इंसान को ताजमहल जरूर देखना चाहिए। ताज के दीदार के बाद मैं आश्चर्यचकित हूँ। अपने वर्ल्ड टूर पे कई देश घूमने के बाद ताज को देखा लेकिन दावे के साथ कह सकती हूं ये दुनियाभर में अद्भुत कलाकारी व प्रेम का एक अनोखा नमूना है। मैं जहाँ भी जाऊंगी लोगो को ताजमहल के बारे में जरूर बताऊंगी।

मिस यूनिवर्स इंडिया के ऑनर निखिल आनंद ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा : आज हमलोग दुनिया के सबसे खूबसूरत जगह पर हैं। जैसा कि फाइनलिस्टों ने कहा हर व्यक्ति को जिंदगी में एक बार ताजमहल जरूर देखना चाहिए. हमे जब भी मौका मिलता है ताजमहल जरूर आता हूँ सो आज यहाँ हूँ।

मैं अपने निजी कार्यो से दुनियाभर जाता रहता हूँ और हर जगह गर्व से ताजमहल के बारे में बताता हूँ। कही ज्यादा खूबसूरत है हमारा,ताजमहल जिसने मुझे भी बेहद रोमांचित किया है।

नेशनल पीआर हेड सर्वेश कश्यप ने मीडिया संबोधन में कहा : हमारी आज की ट्रिप ऐतिहासिक है। दुनियाभर से आई सुंदरियाँ एकसाथ ताजमहल पहुँची हैं। मेरा भी पसंदीदा डेस्टिनेशन ताजमहल ही है जब भी समय पाता हूं आगरा के लिए निकल जाता हूँ। उच्चस्तरीय सुरक्षा व बेहतरीन सहयोग के लिए जिला प्रशासन का धन्यवाद। इस दौरान वेवीन अत्रि, निशांत आनंद इत्यादि कई महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहें।

मिस टीन अर्थ - 2025 की फाइनलिस्ट व देश के नाम क्रमश :

1. CAMBODIA : Leakhena

2. ⁠CUBA : Leah Reyes

3. ⁠INDIA : KHUSHI YADAV

4. ⁠NEPAL : princess Malla

5. ⁠SPAIN : Sofia Llorente

6. ⁠NETHERLANDS : Zanthe Witt

7. ⁠VIETNAM : Linh

8. CANADA : Misha

9. ⁠MEXICO : Johana Gonzalez

10. ⁠PHILIPINES : Meridith Bobadilla

11. ⁠SRI LANKA : Mavithi Punsarani

ये भारतीय पेजेंट विजेता भी थी मौजूद :

Divya Wadhwa : Miss Teen International India 2025

Shuddhi Mahesh : Miss Teen Earth India 2025

Ruchi Jadhav : Miss Teen Multinational

Neeranjana Tiwari : Miss Teen Universe India 2025

Aarna Chaturvedi : Miss Teen Diva First Runners up 2025

1 / 7
Your Score0/ 7
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!