पिता की ‘विरासत’ से विधायक....क्या जानें संघर्ष..., पूजा पाल ने रागिनी सोनकर को दिया करारा जवाब

MLA Pooja Pal on SP MLA Ragini Sonkar: रागिनी सोनकर के शब्दों का पूजा पाल ने भी जवाब दिया है। उन्होंने मछलीशहर से समाजवादी पार्टी विधायक को खरी-खोटी सुनायी।

Shishumanjali kharwar
Published on: 16 Aug 2025 12:10 PM IST
MLA Pooja Pal on SP MLA Ragini Sonkar
X

MLA Pooja Pal on SP MLA Ragini Sonkar

MLA Pooja Pal on SP MLA Ragini Sonkar: समाजवादी पार्टी से निष्कासन के बाद चायल विधायक पूजा पाल पर सपा ने निशाना साध रहे हैं। सपा विधायक रागिनी सोनकर ने भी चायल विधायक को लेकर तीखा हमला किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा था ‘कौन हैं पूजा पाल? रागिनी सोनकर के इन शब्दों का पूजा पाल ने भी करारा जवाब दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर जौनपुर की मछलीशहर सीट से समाजवादी पार्टी की विधायक रागिनी सोनकर को जमकर खरी-खोटी सुनायी।

उन्होंने लिखा कि किसी ने यह पूछा है कि पूजा पाल कौन हैं? पिता की विरासत से विधायक बनने वालों को जवाब देने का कोई मतलब नहीं। क्योंकि जब यह पूजा पाल कोर्ट-कचहरी में न्याय के लिए दौड़ रही थी। तब ऐसे लोग पिता के एंबेसेडर कार में बैठकर बड़े कॉलेज में जाते थे। ऐसे में उनको किसी के भी संघर्ष का मूल्य कैसे पता होगा? उन्होंने आगे लिखा कि लेकिन फिर भी बता देना चाहती हूं कि पूजा पाल वह पीडीए पीड़ित है। जिसने अत्याचार और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। जब कुछ लोग माफिया के यहां जाकर चाय-पानी करते थे।

उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी से निष्कासित किये जाने के बाद जब विधायक रागिनी सोनकर से उनके बारे में प्रतिक्रिया ली गयी तो उन्होंने साफ कहा पूजा पाल हैं कौन? किस पार्टी से हैं? उन्होंने कहा कि मुझे यह नहीं पता था। आप लोगों ने बता दिया। विधायक रागिनी सोनकर ने कहा कि पार्टी को उन्होंने धोखा दिया। सपा के ही भरोसे पर वह चुनाव जीतकर आयी थीं। सीएम योगी की तारीफ करने पर सपा के एक्शन के बावत पूछ गये सवाल ने रागिनी सोनकर ने कहा कि जिस वक्त उन्होंने क्रॉस वोटिंग की थी तब एक्शन नहीं हुआ था। एक तारीफ करने पर एक्शन लिया गया। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। पार्टी अपने नियम के अनुसार एक्शन लेती है।

जानें पूरा मामला

चायल विधायक ने विधानसभा सदन में यूपी विजन डॉक्यूमेंट पर अपनी बात रखते हुए सीएम योगी की तारीफ में जमकर कसीदें पढ़े थे। उन्होंने कहा था कि सीएम योगी की वजह से उन्हें न्याय मिला। उनके पति की हत्यारों को सीएम योगी ने मिट्टी में मिला कर उनके साथ न्याय किया है। विधायक पूजा पाल के विधानसभा में दिये गये इन बयानों के कुछ ही घंटों बाद समाजवादी पार्टी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

सपा से निष्कासन के बाद विधायक पूजा ने कहा था कि प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के आतंक से सीएम योगी ने केवल एक पूजा पाल को ही न्याय नहीं दिलाया बल्कि सभी पीड़ितों के साथ न्याय हुआ। उन्होंने भावुक स्वर में यह भी कहा था कि वह विधायक बाद में हैं। उससे पहले एक महिला और एक पत्नी हैं। उनके साथ जो कुछ भी हुआ। वह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!