TRENDING TAGS :
Moradabad News: विधायक रितेश गुप्ता का बड़ा कदम, उप नगर आयुक्त पर लगाये भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
Moradabad News: विधायक ने उप नगर आयुक्त पर धन उगाही व पद के दुरुपयोग के आरोप लगाए।
विधायक रितेश गुप्ता (photo: social media )
Moradabad News: BJP के नगर विधायक रितेश गुप्ता ने एक बड़ा कदम उठाते हुए उप नगर आयुक्त के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर CM और प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। विधायक ने पत्र में उप नगर आयुक्त पर धन उगाही, आय से ज्यादा संपत्ति अर्जित करने और सरकारी पद का दुरुपयोग करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
आपको बता दें कि विधायक ने मांग की है कि उप नगर आयुक्त को तत्काल निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जाए। रितेश गुप्ता का कहना है कि नगर निगम में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी होती जा रही हैं, और यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो जनता का विश्वास प्रशासन से उठ जाएगा।
दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच होगी
इस मामले में केवल विधायक ही नहीं, बल्कि निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उप नगर आयुक्त की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। अधिकारियों द्वारा एक रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी गई है, जिसमें निलंबन और विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है। यह रिपोर्ट शासन स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है।स्थानीय जनता ने भी विधायक के इस कदम का समर्थन किया है और उम्मीद जताई है कि दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच होगी।
पारदर्शिता लाने की दिशा में एक बड़ा कदम
यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो यह प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। इस घटनाक्रम ने नगर निगम में हलचल मचा दी है और अब सभी की निगाहें शासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। विधायक रितेश गुप्ता द्वारा उठाया गया यह कदम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में एक साहसिक पहल माना जा रहा है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!