Muzaffarnagar News: वैष्णो देवी लैंडस्लाइड मामला: मुजफ्फरनगर पहुंचे 6 शवों का अंतिम संस्कार

Muzaffarnagar News: भूस्खलन में मारे गए मुजफ्फरनगर के 6 श्रद्धालुओं को दी गई अंतिम विदाई

Amit Kaliyan
Published on: 30 Aug 2025 10:10 AM IST
Muzaffarnagar News: वैष्णो देवी लैंडस्लाइड मामला: मुजफ्फरनगर पहुंचे 6 शवों का अंतिम संस्कार
X

Muzaffarnagar News: माता वैष्णो देवी में हुए भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की घटना में मुजफ्फरनगर जनपद के अब तक 7 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इनमें से कार्तिक नामक युवक का शव परसों रात मुजफ्फरनगर पहुंचा था, जिसका अंतिम संस्कार कल उसके गांव तिरपड़ी में किया गया। वहीं देर रात जम्मू से 6 अन्य लोगों के शव मुजफ्फरनगर पहुंचे, जिनका आज नम आंखों और भारी भीड़ के बीच अंतिम संस्कार किया गया।

आपको बता दें कि नगर कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी मोहल्ले से 23 लोगों का एक समूह माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गया था। दर्शन के बाद लौटते समय रास्ते में हुए भूस्खलन की चपेट में यह पूरा समूह आ गया। इस दर्दनाक हादसे में 9 वर्षीय अनंत, उसके भाई दीपेश, 45 वर्षीय रामवीर और उसकी बेटी अंजलि, 45 वर्षीय ममता और उसकी बेटी आकांक्षा की मृत्यु हो गई। इसके अलावा, 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पीड़ित परिवार के सदस्य सुमित कुमार, जो जम्मू से शव लेकर लौटे, ने बताया,“तीन परिवार इस हादसे में पूरी तरह खत्म हो गए। दो मां-बेटी एक ही परिवार से थीं, और दो भाई भी थे। हमने बहुत मुश्किल से शवों की पहचान की। एक बड़े कमरे में कई शव रखे थे, उन्हीं में से हमने अपनों को ढूंढा। बहुत बुरा हाल था। हम दोपहर 2 बजे वहां पहुंचे। पहले जालंधर गए, फिर बस और टेंपो से कटरा पहुंचे। रास्ते में 4.30 घंटे का जाम लगा। कटरा पहुंचने के बाद हॉस्पिटल में संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि सुबह 9 बजे आना। तब तक हमें इंतजार करना पड़ा। घायल लोग अभी भी वहीं हैं, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं।"

1 / 6
Your Score0/ 6
Shalini singh

Shalini singh

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!