TRENDING TAGS :
दहेज नहीं! इस वजह से हुई थी निक्की की हत्या, बहन कंचन ने खोल दी ससुरालियों की पोल
Noida Dowry Murder Case: कंचन का कहना है कि ससुराल वाले विपिन की दूसरी शादी कराना चाहते थे। इसलिए उन्होंने निक्की को रास्ते से हटाने की यह योजना बनायी थी।
Noida Dowry Murder Case
Noida Dowry Murder Case: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए विवाहिता निक्की की हत्या का मामला सुर्खियों में है। निक्की को पहले ससुरालवालों ने जमकर पीटा। इसके बाद उसे जिंदा जला दिया। निक्की और विपिन की शादी के दौरान मायके पक्ष के लोगों ने काफी दहेज दिया था। लेकिन शादी के बाद भी ससुरालवालों की डिमांड खत्म नहीं हुई। निक्की भाटी की बहन कंचन इस हत्याकांड को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। कंचन का कहना है कि ससुराल वाले विपिन की दूसरी शादी कराना चाहते थे। इसलिए उन्होंने निक्की को रास्ते से हटाने की यह योजना बनायी थी।
कंचन ने यह भी बताया कि दहेज की डिमांड ही निक्की को रास्ते से हटाने के प्लाने में तब्दील हो गयी। उसका यह भी कहना है कि ससुराल वाले किसी भी तरह से निक्की से पीछा छुड़ाना चाह रहे थे। वह यह भी चाहते थे कि निक्की विपिन को छोड़ दे और फिर उसकी दूसरी शादी करा दी जाए। इससे पहले निक्की के पिता ने भी यह दावा किया था कि विपिन के किसी और से अवैध संबंध थे। उल्लेखनीय है कि विपिन और निक्की की साल 2016 में शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक था। लेकिन बीते एक साल से विपिन निक्की को दहेज में 35 लाख रुपए लाने की डिमांड कर रहा था।
वहीं निक्की और उसकी बहन मिलकर एक पार्लर चलाती थी। जिसके सारे पैसे विपिन और उसका भाई चुरा लेते थे। यही नहीं विपिन ने बीते फरवरी माह में पार्लर में तोड़फोड़ की और उसे बंद करा दिया। इस बात को लेकर निक्की और विपिन के बीच झगड़ा हुआ था। कंचन के मुताबिक ससुराल वालों ने निक्की के साथ मारपीट की। इसके बाद सास ने केरोसीन पकड़ाया और विपिन ने केरोसीन को निक्की पर उड़ेल दिया और फिर आग लगा दी।
रोहित और उसके ससुर भी वहीं मौजूद थे। लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। जब उसने अपनी बहन को बचाने की कोशिश की तो उसे भी ससुराल वालों ने मारा पीटा। पुलिस ने इस मामले में पति विपिन भाटी, सास दयावती, ससुर और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। विपिन ने बीते रविवार को पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की थी। जिसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ में उसके पैर में गोली मार दी। कोर्ट ने विपिन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!