मर्सिडीज दो या 60 लाख रुपये दो... पत्नी की कमाई का पैसा भी चुरा लेता था विपिन, निक्की मर्डर केस में खुल रही परतें

Noida Dowry Murder Case: दहेज के लिए पत्नी को जलाकर मारने का यह संगीन मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने मामले में अब तक निक्की के पति विपिन भाटी, उसकी सास दयावती और जेठ रोहित भाटी को गिरफ्तार कर लिया है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 25 Aug 2025 10:12 AM IST
Noida Dowry Murder Case
X

Noida Dowry Murder Case

Noida Dowry Murder Case: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में निक्की भाटी हत्याकांड में रोजाना नये खुलासे हो रहे हैं। दहेज के लिए पत्नी को जलाकर मारने का यह संगीन मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने मामले में अब तक निक्की के पति विपिन भाटी, उसकी सास दयावती और जेठ रोहित भाटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गौतमबुद्धनगर के कासना सिरसा टोल प्लाजा के पास से जेठ रोहित भार्टी को गिरफ्तार किया है। वहीं बीते रविवार को पुलिस कस्टडी से भाग रहे विपिन को एनकाउंटर में गोली लगी। कोर्ट के आदेश के बाद विपिन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कोई काम नहीं करते थे विपिन और रोहित

निक्की हत्याकांड में एक और खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि निक्की और उसकी बहन कंचन पार्ल चलाती थी। उसके पिता ने दोनों बहनों के लिए पार्लर खुलवाया था। पार्लर के नाम पर इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया था। जिसमें वह मेकअप और ब्राइडल मेकअप की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती थीं। लेकिन यह बात उसके ससुराल वालों को कतई पसंद नहीं थी। जिसको लेकर विपिन और निक्की के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। बताया जाता है कि निक्की के ससुरालवालों ने बीते फरवरी माह में पार्लर में तोड़फोड़ भी की थी। विपिन और उसका भाई रोहित भाटी कोई काम नहीं करते थे। ऐसे में विपिल पार्लर से की गयी कमाई के पैसे भी चुरा लेता था।

विपिन की मर्सिडीज पर थी नजर

निक्की के पिता के मुताबिक दोनों भाई कोई काम धंधा नहीं करते थे। ऐसे में गुजर बसर करने के लिए शादी के बाद उन्होंने अपनी बेटी के लिए पार्लर खुलवाया। शादी होने के बाद से ही विपिन पैसे की डिमांड करता था। वह कहता था कि मर्सिडीज दे दो या फिर 60 लाख रुपए ही दे दो। निक्की के एक रिश्तेदार के मुताबिक विपिन की एक साल से मर्सिडीज पर नजर थी।

दोबारा पार्लर खोलने की मांग

विपिन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि निक्की और उसके बीच इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट करने और पार्लर को दोबारा खोलने की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस के मुताबिक निक्की पार्लर दोबारा खोलने की मांग कर रही थी, जिसको लेकर विपिन और उसके बीच झगड़ा हुआ। जब विपिन ने पार्लर दोबारा खोलने से मना कर दिया तो गुस्से में निक्की ने कहा कि पार्लर खोलने से उसे कोई भी नहीं रोक सकता है।

साल 2016 में हुई थी निक्की और विपिन की शादी

निक्की के भाई रोहित गुर्जर ने बताया कि दिसंबर 2016 में दोनों बहनों निक्की और कंचन की शादी सिरसा में एक ही परिवार में हुई थी। निक्की की शादी विपिन से और कंचन की शादी रोहित भाटी से हुई थी। शादी के दो साल बाद ही बहनों के ससुराल वालों ने दहेज मांगना शुरू कर दिया था।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!