NIRF Ranking 2025 यूपी के इन इंस्टीट्यूट्स का रहा जलवा, जानें क्या है इनकी खासियत

NIRF Ranking 2025: एनआईआरएफ रैकिंग में शामिल हैं यूपी के बेहतरीन इंस्टीट्यूट्स।

Sonal Verma
Published on: 4 Sept 2025 2:11 PM IST
NIRF Ranking List 2025
X

NIRF Ranking List 2025 

NIRF Ranking 2025: नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF Ranking 2025 List) 2025 आज यानी 4 सितंबर 2025 को जारी कर दी गई है। इस रैंकिंग में अलग-अलग कैटेगरी में यूपी के संस्थानों का भी जलवा रहा। इस बार भी यूपी के उत्तर प्रदेश के कई संस्थानों ने अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध उपलब्धियों के दम पर शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस लिस्ट में IIM लखनऊ, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), आईआईटी कानपुर और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) शामिल हैं। यूपी के इन संस्थानों ने देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों की सूची में जगह बनाई है। आइए जानते हैं इन संस्थानों की खासियतें और क्यों ये छात्रों की पहली पसंद बने हुए हैं।

IIM लखनऊ, मैनेजमेंट एजुकेशन का ग्लोबल हब

NIRF Ranking 2025 की मैनेजमेंट कैटेगरी में IIM लखनऊ को 5वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसकी स्थापना 1984 में हुई थी।

- यह संस्थान मैनेजमेंट स्टडीज और लीडरशिप ट्रेनिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता है।

- यहां से पास आउट छात्रों को देश-विदेश की मल्टीनेशनल कंपनियों में उच्च पदों पर प्लेसमेंट मिलता है।

- IIM Lucknow, न केवल शिक्षा बल्कि पब्लिक पॉलिसी और एंटरप्रेन्योरशिप रिसर्च में भी अग्रणी है।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), परंपरा और आधुनिकता का संगम

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) NIRF Ranking 2025 की ऑवरऑल कैटेगरी में 10वें स्थान पर है। 1916 में पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा BHU की स्थापना की गई थी। ये एशिया के सबसे बड़े रेजिडेंशियल विश्वविद्यालयों में से एक है।

- विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग, चिकित्सा, कला, विज्ञान और कृषि सभी क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध है।

- BHU का मेडिकल साइंस संस्थान (IMS) और आईआईटी (BHU) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध और नवाचार के लिए प्रसिद्ध हैं।

-यह विश्वविद्यालय भारतीय संस्कृति, दर्शन और आयुर्वेद के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभाता है।

IIT कानपुर, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का पर्याय

NIRF Ranking 2025 की ऑवरऑल कैटेगरी में 5वें और इंजीनियरिंग कॉलेज कैटेगरी में 4वें स्थान पर IIT कानपुर ने जगह बनायी है। इसकी स्थापना 1959 में हुई थी। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर (IIT Kanpur) दुनिया के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में गिना जाता है।

- यह संस्थान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, एयरोस्पेस और कंप्यूटर साइंस जैसे उभरते क्षेत्रों में रिसर्च का हब है।

- IIT Kanpur का इनोवेशन और इन्क्यूबेशन सेंटर स्टार्टअप्स को बढ़ावा देता है और कई सफल कंपनियां यहीं से निकली हैं।

- यहां का फैकल्टी-स्टूडेंट रेश्यो और रिसर्च इंफ्रास्ट्रक्चर देश में सबसे बेहतरीन माना जाता है।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU), विविधता और अकादमिक उत्कृष्टता

NIRF Ranking 2025 में AMU को इंजीनियरिंग डिसप्लिन कैटेगरी में 10वें स्थान पर है। 1875 में सर सैयद अहमद खान द्वारा स्थापित AMU, भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है।

- यह विश्वविद्यालय कानून, मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और सोशल साइंस जैसे कई क्षेत्रों में शिक्षा प्रदान करता है।

-AMU का कैंपस भारत की बहुसांस्कृतिक और बहुभाषी परंपरा को दर्शाता है, जहां देशभर और विदेश से छात्र पढ़ने आते हैं।

-रिसर्च पब्लिकेशंस, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और विविधता के कारण AMU को ग्लोबल लेवल पर भी मान्यता मिली है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Sonal Verma

Sonal Verma

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!