TRENDING TAGS :
Pilibhit News: प्रकृति की सुंदरता को बरकरार रखते हुए होने चाहिए विकास कार्य : डॉ आस्था अग्रवाल
Pilibhit News: भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और हरियाणा विधानसभा के सहयोग से आईसीएटी सेंटर-2, मानेसर, गुरुग्राम में हुआ।
Om Birla, Dr. Astha Agarwal (photo: social media )
Pilibhit News: पीलीभीत नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और हरियाणा सरकार की ओर से हुए देश भर के नगर निकायों के अध्यक्षों के सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रकृति की सुंदरता को बरकरार रखते हुए नगरों के उत्थान और विकास कार्यों पर चर्चा की।
इस दौरान उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से मिलकर नगर निकायों में किस प्रकार विकास कराया जाए, इस विषय पर विस्तृत चर्चा की। भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और हरियाणा विधानसभा के सहयोग से आईसीएटी सेंटर-2, मानेसर, गुरुग्राम में हुआ।
यह अपने आप में देश का पहला अनोखा महाकुंभ था, जिसमें नगर निकायों के अध्यक्ष एक साथ जुड़े। संवाद और दिशा-निर्धारण पर विचार-विमर्श हुआ। वही सम्मेलन का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि स्थानीय स्वशासन लोकतंत्र का मजबूत आधार है, जहाँ जनता का सीधे संवाद से जुड़ाव होता है। भारत सदियों से संवाद, समितियों और ग्राम सभाओं की परंपरा से लोकतांत्रिक कार्यशैली का पालन करता रहा है।इसलिए भारत “मदर ऑफ डेमोक्रेसी” कहलाता है।
कार्यपालिका जवाबदेह रहे
उन्होंने कहा कि नगर निकायों की बैठकों में प्रश्नकाल, शून्यकाल जैसी व्यवस्थाएँ हों, कार्यपालिका जवाबदेह रहे और प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़े। लोकतंत्र तभी सशक्त होगा जब संवाद, भागीदारी और जवाबदेही हर स्तर पर सुनिश्चित होगी। आम जनता की अगर सबसे ज्यादा आवश्यकता या सबसे ज्यादा नजदीकी है, आम जनता से अगर सीधा संवाद है, तो नगरीय सरकार के प्रतिनिधियों से है। गांव में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों से है और हमारी ग्राम पंचायत, हमारी नगरीय सरकार में जितना लोकतंत्र सशक्त होगा, मजबूत होगा। उतना ही हम लोकतंत्र के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र की जनता की अपेक्षाएं आकांक्षाओं को पूरा कर पाएंगे।
नगर पालिका पीलीभीत अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने कहा कि पेडों को काटकर फैक्ट्रियां लगाना, कंक्रीट के जंगल खड़े कर देना, वे इसको विकास नहीं मानती हैं। पीलीभीत वन क्षेत्र से घिरा हुआ है, हमें वनों को काटकर विकास कार्य नहीं करना चाहिए। बल्कि प्रकृति की सुंदरता को बरकरार रखते हुए विकास कार्यों का खाका तैयार करना चाहिए। शहरों में यदि बेहतर सफाई व्यवस्था की योजनाएं बनेगी, लोग जागरूक होंगे, तो शहर अपने आप सुंदर हो जाएंगे।
नगर निकायों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय स्तर के दो दिवसीय सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण और देशभर के निकायों के अध्यक्ष मौजूद रहे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!