×

Prayagraj News: मंत्री नन्दी ने 'पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव' पर भगवान भोलेनाथ का किया रुद्राभिषेक, प्रदेश भर में 'व्यापारी साहस दिवस' के रूप में मना पर्व

Prayagraj News: मंत्री नंदी ने बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामनापूर्ति शिव मंदिर में अपने इष्ट मित्रों, समर्थकों और पारिवारिक सदस्यों के साथ रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन कर लोक कल्याण एवं पुण्य की कामना की।

Syed Raza
Published on: 12 July 2025 8:14 PM IST (Updated on: 12 July 2025 8:18 PM IST)
Minister Nandi performs Rudrabhishek of Lord Bholenath on Rebirth, Mana festival as Businessmans Courage Day across the state
X

मंत्री नन्दी ने 'पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव' पर भगवान भोलेनाथ का किया रुद्राभिषेक, प्रदेश भर में 'व्यापारी साहस दिवस' के रूप में मना पर्व (Photo- Newstrack)

Prayagraj News: प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शनिवार को श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ अपना 'पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव' मनाया। साल 2010 में हुए जानलेवा हमले में बुरी तरह घायल होने के बावजूद भगवान भोलेनाथ की कृपा से मौत को मात देकर पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मंत्री नंदी ने इस अवसर पर भूत भावन भगवान भोलेनाथ की आराधना की।


मंत्री नंदी ने बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामनापूर्ति शिव मंदिर में अपने इष्ट मित्रों, समर्थकों और पारिवारिक सदस्यों के साथ रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन कर लोक कल्याण एवं पुण्य की कामना की। प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी के साथ उन्होंने भोलेनाथ के समक्ष नतमस्तक होकर पुनर्जीवन के लिए कृतज्ञता अर्पित की। इस दौरान आयोजित विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कई कैबिनेट मंत्रियों, उद्यमियों, व्यापारियों और विशिष्ट अतिथियों ने पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव में सम्मिलित होकर मंत्री नंदी को शुभकामनाएँ दीं।

प्रदेश भर में 'व्यापारी साहस दिवस' के रूप में मनाया गया जन्मोत्सव

मंत्री नंदी का पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव प्रयागराज के साथ ही पूरे प्रदेश में 'व्यापारी साहस दिवस' के रूप में मनाया गया। विभिन्न जनपदों में शिव मंदिरों पर पूजन-अर्चन और भंडारे के साथ ही सेवा कार्य भी किए गए, जो उनके जीवन पर हुए हमले के बावजूद व्यापारियों के अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।

विशेष अनुष्ठान और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

मनोकामनापूर्ति मंदिर में गुरुकुल आश्रम के अयोध्या प्रसाद शास्त्री (गुरु जी) और मधुरम मिश्र के नेतृत्व में 11 ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान पूर्वक रुद्राभिषेक संपन्न कराया।

पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव के अवसर पर बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामनापूर्ति शिव मंदिर के बाहर मध्य प्रदेश से आए श्री बाबा बटेश्वर कीर्तन समिति भोपाल के 108 सदस्यों ने डमरू के नाद एवं झांझ, मंजीरे और नगाड़ों जैसे वाद्य यंत्रों से भगवान भोलेनाथ की आराधना की, जिससे पूरा इलाका डमरू की नाद से गूंज उठा। डमरू के साथ ही शृंगी का भी नाद हुआ।

काशी से गंगाजल और विशिष्ट अतिथियों का आशीर्वाद

बाबा विश्वनाथ के पुण्य धाम काशी से आए माँ गंगा के पावन जल से मनोकामनापूर्ति प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक हुआ। काशी के व्यापारियों एवं वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री नंदी की दीर्घायु की कामना के साथ कई गागर गंगाजल भेजा। कई कांवड़िया जल लेकर प्रयागराज पहुँचे थे। मंत्री नंदी ने बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से आए गंगाजल से कालकंटक भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, श्रम एवं सेवायोजन समन्वय विभाग मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग मनोहर लाल (मन्नूकोरी) मंत्री नंदी के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव में सम्मिलित हुए। बहादुरगंज स्थित मनोकामना पूर्ति शिव मंदिर में पूजन-अर्चन के साथ ही उन्होंने मंत्री नंदी को शुभकामनाएँ दीं। परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती भी शनिवार को प्रयागराज पहुँचे। उन्होंने भी मनोकामना पूर्ति शिव मंदिर में पूजन-अर्चन कर मंत्री नंदी को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दीं। सांसद प्रवीण पटेल, भाजपा गंगापार अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के साथ ही अन्य गणमान्यजन भी समारोह में सम्मिलित हुए।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनोज जोशी (मालामाल वीकली और हलचल जैसी फिल्मों में अभिनय) और 'कश्मीर फाइल्स' जैसी महत्वपूर्ण फिल्म के निर्माता अभिषेक अग्रवाल भी प्रयागराज पहुँचे और मंत्री नंदी के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव में सम्मिलित होते हुए पूजन-अर्चन किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं।


बांदा में नंदी के पुनर्जन्म दिवस पर महिला वैश्य समाज ने किया फल एवं मिष्ठान वितरण

नंदगोपाल नंदी जी औद्योगिक विकास एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार के पुनर्जन्म दिवस पर महिला वैश्य समाज के पदाधिकारियों बहनों द्वारा उनका जन्मदिन गरीबों को फल, मिष्ठान भेंट कर एवं उनके दीर्घायु जीवन की कामना हेतु कार्यालय में जिलाध्यक्ष रानी दमेले अंजू जी के नेतृत्व में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया ।


जिसमें महामंत्री जया पुरवार,उपाध्यक्ष सुनीता गुप्ता,कोषाध्यक्ष दीपाली ओमर,संगठन मंत्री गीता सोनी ल,मंत्री ज्योति पुरवार,मंत्री अंकिता रानी चंदेरिया नंदिनी गुप्ता , शोभा गुप्ता ,रजनी गुप्ता ,ममता नगरिया एवं संगठन के सभी सदस्य मौजूद रहे ।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story