TRENDING TAGS :
प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा फिर शुरू, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, खुशी से झूम उठे हजारों चेहरे
Premananda Ji Maharaj News: गुरूवार सुबह भक्तों को यह पता चला कि महाराज फिर से आज श्री हित राधा केलिकुंज आश्रम से लेकर सुनरख तिराहे तक पदयात्रा करने के लिए पहुंच रहे हैं।
Premananda Ji Maharaj
Premananda Ji Maharaj News: काफी दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार वह क्षण आया। जब हजारों भक्तों को संत प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन का सुख मिला। स्वास्थ्य कारणों के चलते संत प्रेमानंद महाराज की यात्रा रोक दी गयी है। तीन दिनों के बाद प्रेमानंद महाराज ने गुरूवार सुबह पुनः पदयात्रा की। उनकी पदयात्रा के दौरान भक्तिमय नगरी का माहौल उल्लास से भर उठा। प्रेमानंद महाराज की दोबारा पदयात्रा शुरू हो जाने के बाद वृंदावन में नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
वृदांवन के मशहूर संत प्रेमानंद जी महाराज के स्वास्थ्य के अचानक बिगड़ जाने और चिकित्सकों की सलाह पर सार्वजनिक पदयात्रा बंद कर दी गयी थी। बीते तीन दिनों से स्थगित चल रही पदयात्रा के दौरान महाराज केवल श्री हित राधा केलिकुंज आश्रम के बाहर खड़े होकर दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्तों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर भक्त लगातार चिंतित थे। उनकी पदयात्रा के स्थगित हो जाने के बाद भक्तों में निराशा थी और पदयात्रा मार्ग पर भी सन्नाटा पसरा हुआ था।
पदयात्रा शुरू होते ही उमड़ा जनसैलाब
जैसे ही गुरूवार सुबह भक्तों को यह पता चला कि महाराज फिर से आज श्री हित राधा केलिकुंज आश्रम से लेकर सुनरख तिराहे तक पदयात्रा करने के लिए पहुंच रहे हैं। पदयात्रा के मार्ग पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर नजर अपने महाराज के एक दर्शन के लिए आतुर दिखायी दी। भक्तों ने मार्ग पर ‘राधा नाम संकीर्तन’ और पुष्प वर्षा कर महाराज का भव्य स्वागत किया।
राधा नाम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भक्तों के प्रेम को देख प्रेमानंद महाराज भी भावुक हो गयी और अत्यंत सहजता के साथ अभिवादन स्वीकार किया और आशीर्वाद दिया। महाराज के दर्शन पाकर भक्तों के चेहरे दमक उठे। लंबे इंतजार के बाद संत को स्वस्थ देख भक्तों को उत्साह और संतोष देखते बन रहा था।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!