TRENDING TAGS :
प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे बादशाह, धैर्य से सुनते रहे बातें, जिंदगी-रिश्तों को लेकर किये सवाल
बॉलीवुड के मशहूर गायक और रैपर बादशाह आध्यात्मिक गुरू प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचे।
Badshah Visited Premanand Maharaj
Badshah Visited Premanand Maharaj: वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद जी महाराज की ख्याति दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। वह अपने प्रवचनों के जरिए भक्तों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। दूर-दराज से लोग वृंदावन स्थित प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचते हैं और उनका आशीर्वाद ग्रहण करते हैं। आम से लेकर खास सभी प्रेमानंद महाराज के दर्शन को उनके आश्रम आते हैं।
बीते दिन उत्तर प्रदेश के रिटायर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार पत्नी के साथ प्रेमानंद महाराज से भेंट करने के लिए पहुंचे थे। वहीं अब बॉलीवुड के मशहूर गायक और रैपर बादशाह आध्यात्मिक गुरू प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचे। वह अपने भाई के साथ उनके आश्रम पहुंचे और आशीर्वाद ग्रहण किया। इस दौरान उन्हें महाराज से बातचीत भी की। मुलाकात के दौरान बादशाह के भाई ने प्रेमानंद महाराज से रिश्तों और जिंदगी के बारे में बात की।
धैर्य के साथ सुनी प्रेमानंद की बातें
बॉलीवुड सिंगर बादशाह हिट गानों के लिए फेमस हैं। इसके साथ ही वह कई रियलिटी शो में भी शामिल हो चुके हैं। हाल ही में बादशाह अपने भाई के साथ वृंदावन पहुंचे। जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद भी लिया। इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बादशाह अपने भाई के साथ दोनों हाथों को जोड़कर महाराज जी का आशीर्वाद ले रहे हैं और बड़े ही धैर्य के साथ उनकी बातों को सुन रहे हैं।
इस दौरान बादशाह के भाई ने प्रेमानंद महाराज से कई सवाल भी किये। जिसका बड़ी ही विनम्रता के साथ महाराज जी ने जवाब दिया। रैपर के भाई ने पूछा कि ऐसा कहा जाता है कि हम सभी दुनिया में एक-दूसरे की मदद करने के लिए आए है। लेकिन जब भी किसी से सच बोल दो, तो रिश्ते टूट जाते हैं। प्यार भी दूर हो चला जाता है। तब ऐसा लगता है कि जैसे सच बोलना बहुत बड़ा श्राप है। इसके बाद वह इंसान कोई भी काम नही कर पाता है।
उनकी यह बातें सुनकर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि इसका केवल एक ही जवाब है कि सत्य ही भगवान हैं। जो सच बोलते हैं। उनके साथ हमेशा भगवान देते हैं। लेकिन आज के समय में संसार असत्य में उलझा हुआ है। इसलिए सत्य के मार्ग पर चलने वालों को कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। लेकिन जो सच की राह नहीं छोड़ते। ईश्वर उनका साथ कभी नहीं छोड़ते हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!