TRENDING TAGS :
Raebareli News: आरेडिका में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन, पारदर्शिता पर फोकस
Raebareli News: आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली में ‘सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी’ थीम पर जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।
आरेडिका में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन, पारदर्शिता पर फोकस (Photo- Newstrack)
Raebareli News: रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) में ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025’ का आयोजन बड़े उत्साह और गंभीरता के साथ किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक चल रहा है। महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन और मुख्य सतर्कता अधिकारी व वरिष्ठ उप महाप्रबंधक अकमल वदूद के नेतृत्व में यह सप्ताह ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिकता को कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने के उद्देश्य से मनाया जा रहा है।
इस वर्ष की थीम "सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी" के अनुरूप कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सप्ताह के दौरान विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें कर्मचारियों और छात्रों की सक्रिय भागीदारी रही।
29 अक्टूबर को गणेश इंटर कॉलेज ऐहार और केंद्रीय विद्यालय आरेडिका में सतर्कता शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही निबंध लेखन, कार्टून और पोस्टर प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
30 अक्टूबर को कर्मचारियों के लिए मैराथन दौड़ और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड के भंडार नियंत्रक अरुण मेहता का व्याख्यान रहा। उन्होंने “रीसेंट चेंज इन पब्लिक प्रोक्योरमेंट पॉलिसीज – विजिलेंस पर्सपेक्टिव” विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने केस स्टडी के माध्यम से बताया कि सार्वजनिक खरीद में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जीएफआर (जनरल फाइनेंशियल रूल्स) का पालन कैसे किया जाए।
इस अवसर पर आरेडिका के प्रमुख अधिकारी — प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता विवेक खरे, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रवीश कुमार, प्रधान वित्त सलाहकार बी.एल. मीना, प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता मनोज कुमार जिंदल, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आभा जैन और प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रमेश चंद्र उपस्थित रहे।
आरेडिका प्रबंधन का कहना है कि संस्था भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और उत्तरदायी कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!







