Raebareli News : रायबरेली में सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी

Raebareli News : मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर जनकल्याणकारी योगदान को याद किया गया।

Narendra Singh
Published on: 10 Oct 2025 8:24 PM IST
Raebareli News : रायबरेली में सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी
X

Raebareli News ( Image From Social Media)

Raebareli News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भूतपूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने श्रद्धापूर्वक आयोजन किया। सुपर मार्केट स्थित सपा कार्यालय में 'नेताजी' के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

सपा जिलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने इस अवसर पर मुलायम सिंह यादव के योगदानों को याद करते हुए कहा कि 'नेताजी' ने किसानों, मजदूरों, छात्रों, गरीबों और शोषितों-वंचितों के हितों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने बताया कि मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में किसानों के लिए खाद, बिजली और पानी की भरपूर व्यवस्था रहती थी।

आरक्षण और भागीदारी सुनिश्चित की

जिलाध्यक्ष ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि 'धरती पुत्र' मुलायम सिंह यादव ने छात्रसंघ चुनाव की बहाली कर छात्रों और युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाया। उन्होंने पार्टी संगठन, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में समुचित भागीदारी सुनिश्चित की। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में आरक्षण लागू करवाकर उन्होंने महिलाओं, पिछड़ों, और अनुसूचित जातियों को जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर, ब्लॉक प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर निर्वाचित होने का अवसर दिया।

इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने यह भी कहा कि नेताजी ने हमेशा समतामूलक समाज की स्थापना के लिए कार्य किया और अन्याय तथा गैरबराबरी का पुरजोर विरोध किया। कार्यक्रम का संचालन मो. अरशद खान ने किया, जिसमें आरपी यादव, डॉ. शशिकांत शर्मा, चौधरी सुरेश निर्मल, हसीन अहमद समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मुलायम सिंह यादव के सिद्धांतों और नीतियों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!