रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर: त्योहारों पर रेलवे ने चलाई विशेष पूजा ट्रेनें, क्या है समय-सारणी

रेलवे प्रशासन ने आगामी दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

Virat Sharma
Published on: 9 Sept 2025 9:18 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow News: Photo-Social Media

Indian Railway News: रेलवे प्रशासन ने आगामी दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए 04608/04607 अमृतसर-छपरा-अमृतसर साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन अमृतसर से 28 सितंबर से 30 नवंबर, 2025 तक प्रत्येक रविवार को और छपरा से 29 सितंबर से 01 दिसंबर, 2025 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी।

अमृतसर से छपरा के लिए यात्रा

ट्रेन संख्या 04608 अमृतसर-छपरा पूजा विशेष गाड़ी प्रत्येक रविवार को 28 सितंबर से 30 नवंबर, 2025 तक सुबह 9:40 बजे अमृतसर से रवाना होगी। इस ट्रेन का मार्ग ब्यास जं., जलन्धर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारीकला, सरहिन्द, राजपुरा, अम्बाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोण्डा, गोरखपुर, और सीवान होते हुए छपरा 9:00 बजे पहुंचेगी।

छपरा से अमृतसर वापसी यात्रा

ट्रेन संख्या 04607 छपरा-अमृतसर पूजा विशेष गाड़ी 29 सितंबर से 01 दिसंबर, 2025 तक प्रत्येक सोमवार को 12:00 बजे छपरा से रवाना होगी। वापसी यात्रा में यह ट्रेन सीवान, गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर, अम्बाला कैंट, राजपुरा, सरहिन्द, ढंडारीकलां, फगवाड़ा, जलन्धर सिटी, और ब्यास होते हुए अमृतसर 13:30 बजे पहुंचेगी।

कोचों की जानकारी

इस पूजा विशेष गाड़ी में कुल 17 कोच होंगे, जिसमें 06 शयनयान श्रेणी, 09 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 01 एल.एस.एल.आर.डी. और 01 जनरेटर सह लगेज यान शामिल होंगे।

यात्री सुविधा के लिए ठहराव बहाल

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ प्रमुख गाड़ियों पर पूर्व में दिए गए ठहराव को फिर से बहाल कर दिया है

12590 चर्लपल्ली-गोरखपुर एक्सप्रेस: 11 सितम्बर, 2025 से यह ट्रेन बेल्लमपल्ली स्टेशन पर 01:00 बजे पहुंचेगी और 01:10 बजे छूटेगी।

12591 गोरखपुर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस: 13 सितम्बर, 2025 से सिरपुर कागजनगर स्टेशन पर 08:29 बजे पहुंचेगी और 08:30 बजे छूटेगी।

12592 यशवन्तपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस: 15 सितम्बर, 2025 से सिरपुर कागजनगर स्टेशन पर 10:54 बजे पहुंचेगी और 10:55 बजे छूटेगी।

16093 डा. एम.जी.आर. चेन्नई सेण्ट्रल-लखनऊ जं0 एक्सप्रेस: 13 सितम्बर, 2025 से यह ट्रेन बिट्रगुंटा स्टेशन पर 08:13 बजे पहुंचेगी और 08:15 बजे छूटेगी।

16094 लखनऊ जं0-डा.एम.जी.आर. चेन्नई सेण्ट्रल एक्सप्रेस: 11 सितम्बर, 2025 से बिट्रगुंटा स्टेशन पर 02:13 बजे पहुंचेगी और 02:15 बजे छूटेगी।

22535 रामेश्वरम-बनारस एक्सप्रेस: 10 सितम्बर, 2025 से रामागुंडम स्टेशन पर 00:49 बजे पहुंचेगी और 00:50 बजे छूटेगी।

1 / 9
Your Score0/ 9
Virat Sharma

Virat Sharma

Mail ID - [email protected]

Lucknow Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!