TRENDING TAGS :
संतकबीरनगर में बड़ी खुशखबरी! बलिराम यादव ने शिव मंदिर से घाट तक बनवाई सड़क, महिलाओं ने जताया आभार
Sant Kabir Nagar News: जनपद संतकबीरनगर को लम्बे समय के बाद आम जनता के हितों के प्रति समर्पित जिला पंचायत अध्यक्ष मिला है।
Sant Kabir Nagar News
Sant Kabir Nagar News: जनपद संतकबीरनगर को लम्बे समय के बाद आम जनता के हितों के प्रति समर्पित जिला पंचायत अध्यक्ष मिला है। जिले के प्रथम नागरिक की कुर्सी संभालने के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने पर्दे के पीछे रहकर सिर्फ बजट को ठिकाने लगाने वाली परिपाटी को पूरी तरह से बदल दिया। नियमित रूप से अपने कार्यालय पर बैठकर आम जनता से मुलाकात और उनकी समस्याओं को सुनने के साथ ही विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते रहने का अभ्यस्त बनाया। एक एक कर दर्जनों गांवों में सड़कों का निर्माण कराने के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने तमाम धार्मिक स्थलों पर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराया।
छठ महापर्व पर धनघटा तहसील क्षेत्र के मुखलिसपुर कस्बे की ब्रती महिलाओं को छठ घाट पर पहुंचने के लिए सुगम रास्ता उपलब्ध नहीं था। मामला संज्ञान में आते ही जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने धनघटा-खलीलाबाद मुख्य सड़क से शिव मंदिर स्थित छठ घाट तक बेहतरीन आरसीसी रोड का निर्माण कराकर उसे आम जनता को समर्पित कर दिया। स्थानीय नागरिकों ने इस बेहतरीन कार्य सम्पन्न कराने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी जमकर सराहना किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिपुरारी तिवारी ने कहा कि पहली बार कोई जिला पंचायत अध्यक्ष मिला है जिसे जनपद के विकास की चिंता है। जनता से जुड़े रहकर आम आदमी का जीवन आसान बनाना बलिराम यादव की पहली प्राथमिकता है।
वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि आम जनता के आशीर्वाद की बदौलत मुझ जैसे साधारण ब्यक्ति को जिले का प्रथम नागरिक बनने का सौभाग्य मिला है। जनता का कर्ज विकास के माध्यम से ही चुकाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पूरे कार्यकाल के दौरान उन्होंने आम जनता की सेवा और जिले के विकास को अपना धर्म माना है। सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता और आजीवन इस धर्म का पालन करता रहूंगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!







