TRENDING TAGS :
Shravasti News: सीएमओ ने वीडियो कॉलिंग के जरिए जानी कर्मचारियों की उपस्तिथि, दिया निर्देश
Shravasti News: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह नियमित निरीक्षण कर रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की सीएचसी व पीएचसी स्तर पर रात्रि में आखिर क्या सेवा स्वास्थ्य की रहती है इसके लिए भी रात में निरीक्षण कर रहे हैं।
सीएमओ ने वीडियो कॉलिंग के जरिए जाने कर्मचारियों की उपस्थिति (photo; social media )
Shravasti News: सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए वीडियो कॉलिंग के माध्यम से कर्मचारियों की वास्तविक उपस्थिति की निगरानी की। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। सीएमओ ने कहा कि उन्होंने जिला की जिम्मेदारी संभालने के बाद से ही स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि समस्याएं रातोंरात हल नहीं हो सकती हैं, लेकिन उनका प्रयास है कि समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जा सके।
बता दें कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह नियमित निरीक्षण कर रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की सीएचसी व पीएचसी स्तर पर रात्रि में आखिर क्या सेवा स्वास्थ्य की रहती है इसके लिए भी रात में निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार की देर रात लगभग 11:30 पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर उदय नाथ के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवा का औचक निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने डॉक्टरों की उपस्थिति और स्टॉफ से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
रात में ही अचानक निरीक्षण
इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवा का भी रात में ही अचानक निरीक्षण करते हुए कहा कि आपातकालीन सेवा के लिए हमेशा ही सीएचसी तैयार रहे , इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए रात में निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही रात्रि में निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में इमरजेंसी की तैयारी और सड़क दुर्घटना में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज दिए जाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला के अधीक्षक डॉ० दीपक शुक्ला उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति के लिए वीडियो कॉलिंग के जरिये जानकारी ले रहे हैं, जिससे की मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!