Shravasti News: ‘सशक्त नारी-सशक्त श्रावस्ती’ अभियान में उमड़ा उत्साह

Shravasti News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत श्रावस्ती में 17 स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित, 1100 से अधिक महिलाओं ने आत्मरक्षा व अधिकारों के बारे में ली जानकारी।

Radheshyam Mishra
Published on: 23 Oct 2025 7:52 PM IST
Shravasti women empowerment drive under Mission Shakti 5.0
X

Shravasti News: श्रावस्ती। भैया दूज के अवसर पर जिले में “सशक्त नारी - सशक्त श्रावस्ती” का संदेश जोरदार रूप से गूंजा। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गुरुवार को जनपद श्रावस्ती में 17 स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में 1100 से अधिक महिलाओं और बालिकाओं ने सहभागिता की और आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।


पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएं, छात्राएँ, गृहिणियाँ एवं परित्यक्ता महिलाएँ बड़ी संख्या में शामिल हुईं।


वक्ताओं ने कहा कि “नारी सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि समाजिक प्रगति की आधारशिला है।” कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

साइबर अपराध, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, बाल विवाह एवं लैंगिक उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। महिलाओं को बताया गया कि आपात स्थिति में वे 1090, 181, 1930, 112, 108, 1098 व 1076 जैसे हेल्पलाइन नंबरों से तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती हैं।


मिशन शक्ति टीमों व महिला बीट अधिकारियों ने आत्मरक्षा के व्यावहारिक अभ्यास भी कराए, जिससे प्रतिभागियों में आत्मविश्वास बढ़ा। संदेश दिया गया कि “स्वयं पर विश्वास ही नारी की सबसे बड़ी शक्ति है।”

एसपी राहुल भाटी ने कहा कि यह सम्मेलन महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने कहा कि हर नारी में असीम संभावनाएं हैं, बस उसे अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!