TRENDING TAGS :
छठ पर्व पर चक्रवात ‘मोंथा’ की दस्तक! कई राज्यों में बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Cyclone Montha Alert: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों ही तरफ बन रहे मौसम तंत्रों के कारण राज्य में मौसम ने करवट ली है। आने वाले कुछ दिनों तक बारिश होने के आसार हैं।
UP Weather update
UP Weather Update: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात ‘मोंथा’ का असर उत्तर प्रदेश में भी दिखायी दे रहा है। सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुए हैं। बादलों की सक्रियता भी बढ़ने लगी है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों ही तरफ बन रहे मौसम तंत्रों के कारण राज्य में मौसम ने करवट ली है। आने वाले कुछ दिनों तक बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के कई जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 27 से लेकर 31 अक्टूबर के बीच यूपी के कई जनपदों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने के आसार हैं। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन प्रबल होकर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल रहा है।
इसके कारण 29 से लेकर 31 अक्तूबर के बीच पूर्वांचल के कई जनपदों में व्रजपात के साथ ही बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। बारिश होने के कारण तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी आएगी।
राजधानी में मौसम में बदलाव की आहट
राजधानी लखनऊ में भी चक्रवात ‘मोंथा’ के असर के चलते मौसम में बदलाव की आहट है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर, दोनों तरफ से बन रहे मौसम तंत्रों के कारण अगले दो दिन तक बादलों की सक्रियता बढ़ेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में नया वेदर सिस्टम सक्रिय हुआ है।
इसके प्रभाव से राजधानी के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। हवा में सिहरन बढ़ेगी। जिससे उमस से भी राहत मिलेगी। सोमवार को कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। दिन के तापमान में गिरावट के आसार हैं, वहीं इसके उलट रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!



