Varanasi News: सीएम ने दी खालिसपुर में आरओबी को स्वीकृति, 52 करोड़ के बजट से बनेबा आरओबी

Varanasi News: ​विधायक अवधेश सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी, कम से कम 20-25 बार बंद होता था रेल फाटक, लोगों को होती थी दिक्कत, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया के लोगों को मिलेगा लाभ

Ajit Kumar Pandey
Published on: 13 Jun 2025 10:35 PM IST
Varanasi News
X

Varanasi News (Social Media)  

Varanasi News: पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया, जिसमें उन्होंने एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि पिण्डरा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उन्होंने खासिलपुर आरओबी निर्माण के लिए निवेदन किया था, जिसकी स्वीकृति उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री जी द्वारा कर दी गई है। डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि पिण्डरा विधान सभा के अन्तर्गत खालिसपुर में आरओबी की स्वीकृति होने पर पूरे पिण्डरा विधान सभा के लोगों के लिए गौरव का विषय है। इस आरओबी के निर्माण से आम जन-मानस को भारी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा, जो रेलवे फाटक बंद होने के कारण होता था।

विधायक ने कहा कि फूलपुर-सिन्धोरा मार्ग जो जौनपुर सीमा को जोड़ता है, इस पर जन सामान्य का आवागमन काफी संख्या में होता है। दिन भर में कम से कम 20-25 बार रेल फाटक बंद होता है, जिसके कारण जाम लग जाता है। इस आरओबी के निर्माण से सम्पूर्ण पिण्डरा विधान सभा की जनता के साथ-साथ जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया गोरखपुर सहित अनेकों जनपदों के लोगों को आवागमन में लाभ मिलेगा। डॉ. अवधेश सिंह ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया है कि आम जन-मानस से जुड़े हुए इस महत्वाकांक्षी परियोजना को उन्होंने उपहार स्वरूप पिण्डरा की जनता को दिया है।

डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि इस आरओबी के निर्माण में लगभग 52 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। इस बजट से आरओबी का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा और क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह द्वारा खासिलपुर आरओबी निर्माण की स्वीकृति की घोषणा से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। इस आरओबी के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और क्षेत्र का विकास होगा। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कृपा से 52 करोड़ की बजट स्वीकृत हुआ खालिसपुर आर ओबी निर्माण स्वीकृति हुआ है। पिंडरा विधानसभा की जनता विधायक पिंडरा डॉक्टर अवधेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट किये।

1 / 6
Your Score0/ 6
Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!