TRENDING TAGS :
Varanasi News: गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को नमन: राष्ट्रीय वृद्धावस्था केंद्र में छबील सेवा का आयोजन
Varanasi News: कार्यक्रम की शुरुआत पावन अरदास से की गई, जिसमें गुरु जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और उनके द्वारा दिखाए गए सत्य, सेवा, सहनशीलता और बलिदान के मार्ग को स्मरण किया गया।
Guru Arjan Dev Ji martyrdom day (photo: social media )
Varanasi News: सिख इतिहास की महानतम शहादतों में से एक, गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में राष्ट्रीय वृद्धावस्था केंद्र (National Centre of Ageing – NCA) परिसर में छबील सेवा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम का नेतृत्व प्रो. अनुप सिंह, नोडल अधिकारी, NCA द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पावन अरदास से की गई, जिसमें गुरु जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और उनके द्वारा दिखाए गए सत्य, सेवा, सहनशीलता और बलिदान के मार्ग को स्मरण किया गया।
इस अवसर पर प्रो. एस. एन. संखवार, निदेशक, आयुर्विज्ञान संस्थान (IMS), बीएचयू ने भी उपस्थित होकर इस पुनीत कार्य में अपना समर्थन प्रदान किया। गर्म मौसम को ध्यान में रखते हुए, ठंडे मीठे जल व हल्के जलपान का वितरण मरीजों, उनके परिजनों, चिकित्सा स्टाफ़ व आमजन के बीच किया गया। यह सेवा न केवल शारीरिक राहत का माध्यम बनी, बल्कि गुरु अर्जुन देव जी की शिक्षाओं—निस्वार्थ सेवा,सहनशीलता व सभी के प्रति करुणा—का वास्तविक रूप भी प्रदर्शित किया।
सेवा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न
डॉ. अनुप सिंह ने इस अवसर पर छात्रों, शिक्षकों, स्टाफ़ सदस्यों तथा HITES अधिकारियों को दिल से धन्यवाद दिया, जिनके समर्पण व सहयोग से यह सेवा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन इस बात का प्रतीक है कि कैसे चिकित्सा सेवा में सांस्कृतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं को भी जोड़ा जा सकता है, जिससे समाज में सेवा, समानता और करुणा की भावना को और अधिक सशक्त किया जा सके।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!