किसने भोजपुरी को बदनाम किया? सांसद रवि किशन ने खेसारी लाल यादव को सुनायी खरी-खोटी, दागे कई सवाल

MP Ravi Kishan on Khesari Lal Yadav: भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि सनातन का नाम लेकर भोजपुरी सिनेमा में सबकुछ किया। आज भोजपुरी इंडस्ट्री बंद हो गया।

Shishumanjali kharwar
Published on: 25 Oct 2025 4:10 PM IST
MP Ravi Kishan on Khesari Lal Yadav
X

MP Ravi Kishan on Khesari Lal Yadav

MP Ravi Kishan on Khesari Lal Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी उठा-पटक तेज हो गयी है। इस बीच भोजपुरी जगत के दो अभिनेता बिहार चुनाव के बीच आमने-सामने आ गये हैं। गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और एक्टर रवि किशन ने छपरा से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार और भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव पर निशाना साधा।

भाजपा सांसद ने बिना नाम लिये तंज कसते हुए कहा कि इन सभी ने भोजपुरी को बेच डाला। उनसे तो यह पूछा चाहिए कि आखिर आज भोजपुरी सिनेमा का हाल किसने किया। भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि सनातन का नाम लेकर भोजपुरी सिनेमा में सबकुछ किया। आज भोजपुरी इंडस्ट्री बंद हो गया। उन्होंने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री को राष्ट्रीय पुरस्कार दिला कर चले थे। इन लोगों को आगे बढ़ाने की मशाल दी गयी और हम सदन में गए। लेकिन हम सदन क्या चले। इन सभी ने भोजपुरी इंडस्ट्री ही बेच डाली।

सांसद रवि किशन ने हमला करते हुए कई सवाल भी खड़े किये। उन्होंने कहा कि इन सभी से यह पूछना चाहिए कि आखिर भोजपुरी इंडस्ट्री क्यों बंद हुई? एक समय जहां मेरी फिल्में सिल्वर जुबली करती थी। आज वहां पर एक दर्शन भी नहीं है। इसकी वजह कौन है? भोजपुरी को आखिर किसने बदनाम कर दिया और किसने उसकी ये हालत की? सांसद रवि किशन ने कहा कि जितने भी लोग एनडीए के विरोध में हैं। वह हमारी आस्था को चोट पहुंचाते हैं उन्हें जनता कभी भी माफ नहीं करेगी। एनडीए का विरोध करने वालों की ज़मानत भी जब्त हो जाएगी।

सांसद रवि किशन भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के आरजेडी पाले में जाने से नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि पहले वे किसके साथ थे और किसके लिए प्रचार किया। यह तो सभी जानते हैं लेकिन स्वार्थवश विचार बदल गए हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें नचनिया कहा था। जिसके बाद जुबानी जंग तेज हो गयी थी।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!