कौन हैं पीपीएस ऋषिकांत शुक्ला? जिनके पास मिली 100 करोड़ की संपत्ति, अखिलेश से ‘यारी’ पड़ गयी भारी

PPS Rishikant Shukla: अखिलेश दुबे के बेहद करीबी सीओ ऋषिकांत शुक्ला 100 करोड़ से ज्यादा संपत्ति के मामले में सस्पेंड किये गये हैं। उनके खिलाफ विजिलेंस की जांच भी शुरू हो चुकी है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 4 Nov 2025 11:02 AM IST
PPS Rishikant Shukla
X

PPS Rishikant Shukla

PPS Rishikant Shukla: कानपुर के चर्चित अखिलेश दुबे प्रकरण में पुलिस उपाधीक्षक ऋषिकांत शुक्ला का निलंबन अब तक की बड़ी कार्रवाई है। अखिलेश दुबे के बेहद करीबी सीओ ऋषिकांत शुक्ला 100 करोड़ से ज्यादा संपत्ति के मामले में सस्पेंड किये गये हैं। उनके खिलाफ विजिलेंस की जांच भी शुरू हो चुकी है। जांच में उनके पास करीब 100 करोड़ की बेनामी संपत्ति होने का दावा किया गया है। साथ ही अखिलेश दुबे गिरोह का सहयोग करने का गंभीर आरोप भी लगा है। हालांकि सीओ ऋषिकांत शुक्ला खुद पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद करार दे रहे हैं।

कौन हैं पीपीएस ऋषिकांत शुक्ला

ऋषिकांत शुक्ला 2021 बैच के पीपीएस अफसर हैं। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के रहने वाले हैं। उनका जन्म सात जुलाई 1968 को हुआ था। उनके पिता का नाम कुशेश्वर शुक्ला है। वर्तमान में ऋषिकांत शुक्ला क्षेत्राधिकारी भोगांव मैनपुरी में तैनात हैं।

जानें पूरा मामला

सीओ ऋषिकांत शुक्ल की कानपुर नगर में काफी लंबे समय तक तैनाती रही। पुलिस विभाग में आने के बाद वह 1998 से लेकर 2006 तक और फिर प्रभारी निरीक्षक के रूप में दिसम्बर 2006 से लेकर 2009 तक करीब 10 सालों से भी ज्यादा समय त कवह कानपुर नगर में ही तैनात रहे। पुलिस उपाधीक्षक पद पर 2021 में प्रोन्नति होने के बाद भी उन्नाव में तैनाती मिली। वर्तमान समय में ऋषिकांत शुक्ल मैनपुरी में तैनात हैं। बीते दिनों पुलिस आयुक्त के निर्देश पर दुष्कर्म जैसे झूठे मामलों में फंसा भाजपा नेता रवि सतीजा को फंसाने के मामले में चर्चित वकील अखिलेश दुबे को गिरफ्तार किया गया।

इस प्रकरण की जांच एसआइटी ने शुरू की तो हैरान कर देने वाले तथ्य सामने आये। एसआइटी जांच में यह खुलासा हुआ कि वकील अखिलेश दुबे के गिरोह में पुलिस ही नहीं बल्कि कई पत्रकार के साथ वकील भी शामिल हैं। जांच में सीओ ऋषिकांत शुक्ल का नाम भी सामने आया। एसआईटी जांच व सत्यापन में ऋषिकांत शुक्ला द्वारा स्वयं, परिवारीजन व साझेदारों के साथ लगभग 100 करोड़ की संपत्ति अर्जित करने की पुष्टि हुई है।

इनमें 12 जगहों पर 12 भूखंड और 11 दुकानें जिनका वर्तमान बाजार मूल्य करीब 92 करोड़ है। वहीं तीन अन्य स्थानों पर उपलब्ध संपत्तियां भी है, लेकिन उन संपत्तियों की अभिलेखीय साक्ष्य सामने नहीं आए हैं। सूत्रों के मुताबिक यह भी दावा किया जा रहा है कि सभी संपत्तियां ऋषिकांत शुक्ल के पैन से जुड़ी हुई हैं। यह भी सामने आया है कि आर्यनगर में स्थित 11 दुकानें हैं, जो पड़ोसी साथी देवेन्द्र दुबे के नाम पर हैं।

इन पर अखिलेश दुबे का दरबारी होने का आरोप

अखिलेश दुबे प्रकरण में लखनऊ में तैनात डिप्टी एसपी विकास पांडेय, हरदोई में डिप्टी एसपी संतोष कुमार सिंह, केडीए वीसी के पीए रहे महेंद्र कुमार सोलंकी (वर्तमान बस्ती में तैनात) और कश्यप कांत दुबे पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। इन सभी अफसरों पर साकेतनगर के चर्चित वकील अखिलेश दुबे का दरबारी होने का आरोप है। सीओ और केडीए कर्मियों पर अखिलेश दुबे के सहयोगी होने के आरोप लगने पर एसआईटी ने दो बार अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भी भेजा था।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!