पुजारी ने ब्लाउज में हाथ डाला...भारतीय ब्यूटी क्वीन के साथ मलेशिया के मंदिर में गंदी हरकत, मचा बवाल

Actress Lishalini Kanran: मंदिर के पुजारी पर टीवी होस्ट ने गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि मंदिर के पुजारी ने विशेष आशीर्वाद के बहाने से यौन उत्पीड़न किया।

Shishumanjali kharwar
Published on: 10 July 2025 6:27 PM IST
Actress Lishalini Kanran
X

Actress Lishalini Kanran

Actress Lishalliny Kanran: मलेशिया के सेपांग के मरियम्मन मंदिर में भारतीय मूल की एक्ट्रेस और टीवी होस्ट लिशालिनी कनरन के साथ छेड़छाड़ हुई। मंदिर के पुजारी पर टीवी होस्ट ने गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि मंदिर के पुजारी ने विशेष आशीर्वाद के बहाने से यौन उत्पीड़न किया। लिशालिनी का आरोप है कि पुजारी ने विशेष आशीर्वाद कहकर ब्लाउज में हाथ डाल दिया।

टीवी होस्ट लिशालिनी कनरन ने पुजारी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। वहीं मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी पुजारी की खोजबीन कर रही है। भारतीय मूल की एक्ट्रेस लिशालिनी ने सार्वजनिक रूप से घटना का खुलासा किया है। एक्ट्रेस के इन आरोपों के बाद मलेशिया में बवाल मचा हुआ है। वहीं भारत में भी इसकी चर्चा हो रही है।

2021 में लिशालिनी कनरन बनीं मिस ग्रांड मलेशिया

भारतीय मूल की लिशालिनी करनन साल 2021 में मिस ग्रांड मलेशिया बनी थीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्वयं के साथ हुई इस अभद्रता के बारे में लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि वह बीते कुछ सप्ताह से नियमित रूप से मंदिर जा रही हैं। आमतौर पर वह अपने परिजनों के साथ मंदिर जाती हैं। लेकिन बीते शनिवार को वह अकेली ही मंदिर गयी थीं। क्योंकि इन दिनों उनकी मां इंडिया गयी हुई हैं। जब वह मंदिर पहुंचीं तब वहां पुजारी उनसे पास आया और पवित्र जल और रक्षा सूत्र देने की पेशकश की।

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि पूजा खत्म होने के बाद पुजारी ने उनसे एक घंटे तक इंतजार करने के लिए कहा। कहा कि वह विशेष आशीर्वाद देंगे। फिर पुजारी उन्हें अपने साथ अलग कार्यालय ले गसे। एक्ट्रेस लिशालिनी का कहना है कि इस दौरान पुजारी के अकेले कार्यालय में ले जाते समय उन्हें बहुत अजीब लग रहा था। इसके बाद एक कमरे में पुजारी ने जो कुछ किया। इसके बारे में उन्होंने कभी भी नहीं सोचा था।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!