TRENDING TAGS :
पुतिन ने 'तबाही' की खाई कसम! यूक्रेन के इस शहर को अपने नक्शे में शामिल करना चाहता है रूस, चली नई चाल
Ukraine Russia War: रूस ने यूक्रेन के पोक्रोवस्क शहर को कब्जे में लेने के लिए नई चाल चली। यूक्रेन रूस तनाव के बीच विश्व युद्ध की उलटी गिनती फिर शुरू हो गयी।
Ukraine Russia War (Photo: Social Media)
Ukraine Russia War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अभी भी जारी है। दोनों देशों के बीच पिछले तीन साल से सीजफायर की कई कोशिशें की गई, लेकिन सब विफल हो गई। अब इस बार फिर यूक्रेन और रूस की जंग में नया मोड़ आ रहा है। यूक्रेन का पोक्रोवस्क शहर दोनों देशों की सेना के लिए नए जंग का कारण बन गया है। यूक्रेन के इस शहर को राष्ट्रपति पुतिन ने अपना बनाने का मन बना लिया है, जिसके चलते उन्होंने यहां 1 लाख से ज्यादा रूसी सैनिक तैनात कर दिए हैं, जो बड़े खतरे की घंटी है।
यूक्रेन ने भी हथियार न छोड़ने की खाई कसम
वहीं यूक्रेन भी अपने हथियार छोड़ने के मूड़ में नहीं है। इस युद्ध में युक्रेन ने रूस के खिलाफ खड़े रहकर कड़ी टक्कर देने की कसम खाई है। पोक्रोवस्क शहर भले ही छोटा है, लेकिन यह भौगोलिक रूप से यूक्रेन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यूक्रेन के ज्यादातर स्पालई रूट, रेलवे कनेक्शन और सेना का डिफेंस सपोर्ट यही से होकर गुजरता है। वहीं रूस यूक्रेन के पोक्रोवस्क शहर को कब्जे में लेने के लिए नई-नई योजना बना रहा है।
क्या है रूस का प्लान?
पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में पोक्रोवस्क शहर मौजूद है। यह अभी पूरी तरह यूक्रेन के नियंत्रण में है। इस शहर को अपने कब्जे में लेने के लिए रूस ने एक नई रणनीति अपनाई है। सीधी टक्कर देने के बजाय रूसी सेना अब दक्षिण और उत्तर-पूर्व दिशा से शहर में घुसपैठ कर रही है। छोटी-छोटी टुकड़ियों में बंटे रूसी सैनिक मोटरसाइकिलों और ऑल टेरेन वाहनों (ATVs) के जरिए पोक्रोवस्क के अंदर घुस रहे हैं।
पोक्रोवस्क शहर पर क्यों है रूस की नजर
यूक्रेन के सेना प्रमुख ओलेक्सांद्र सिरक्सी ने इस मामले पर कहा कि रूस पोक्रोव्सक पर अपना कब्जा करके दुनिया के सामने अपनी मिलिट्री ताकत का दिखावा करना चाहता है। इससे वह अपनी नकली जीत का दावा करना चाहता है। पुतिन जानबूझकर शांति की कोशिशों में अड़चन पैदा कर रहे हैं और यूक्रेन के ज्यादा से ज्यादा शहरों पर अपना कब्जा करना चाहता है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!