×

NDA को बड़ा झटका! रेणु कुशवाहा का 'पाला बदल' प्लान सफल, थामा तेजस्वी का दामन

Renu Kushwaha Join RJD: कई मुख्य चेहरे भी RJD में शामिल हुए, जिससे राज्य की सियासत में खलबली मच गई है।

Priya Singh Bisen
Published on: 26 Jun 2025 3:40 PM IST
Renu Kushwaha Join RJD
X

Renu Kushwaha Join RJD (PHOTI CREDIT: SOCIAL MEDIA)

Renu Kushwaha Join RJD: बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां में तेजी नज़र आने लगी है और इसी के साथ शुरू हो गया है दल-बदल का दौर। इसी कड़ी में बीते दिन बुधवार को बिहार की पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का हाथ थाम लिया। राजधानी पटना स्थित RJD के प्रदेश कार्यालय में तेजस्वी यादव की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ और भी कई मुख्य चेहरे भी RJD में शामिल हुए, जिससे राज्य की सियासत में खलबली मच गई है।

तेजस्वी ने अपने ट्वीट में दी ये बड़ी जानकारी

तेजस्वी यादव ने इस दौरान ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी विजय सिंह, जाप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा और राजीव कोयरी समेत कई दिग्गज नेताओं ने RJD की सदस्यता ग्रहण की है। तेजस्वी ने इसे बड़े बदलाव की आशंका बताया और कहा कि जनता अब लगभग 20 सालों से चल रही जनविरोधी NDA सरकार से बहुत परेशान हो चुकी है।

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला साधा। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री अब अचेत अवस्था में हैं और बिहार को कुछ रिटायर्ड अफसर मिलकर चला रहे हैं, जो जनता से पूर्ण रूप से कटे हुए हैं। बहुजन विरोधी और भ्रष्ट भूंजा पार्टी की सरकार ने बिहार को गर्त में ढकेल दिया है।"

NDA को करारा झटका

रेणु कुशवाहा के RJD में शामिल होने को NDA के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है। वह पहले से ही राज्य की राजनीति में एक शक्तिशाली महिला चेहरा रही हैं और कई बार मंत्री पद पर कार्यरत रह चुकी हैं। उनके इस कदम से RJD को न सिर्फ महिला वर्ग में बल्कि कुशवाहा समुदाय में भी मजबूती मिलने की पूरी संभावना बनी हुई है।

राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे

बता दे, बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरण तेजी से परिवर्तित होते नजर आ रहे हैं। RJD निरंतर दूसरे दलों के नाराज नेताओं को अपने पाले में लाने में तेजी से लगी हुई है। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है कि यह सियासी उठापटक चुनावी परिणामों को किस ओर मोड़ती है।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Content Writer

Content Writer

Next Story