TRENDING TAGS :
Nirahua भड़के Khesari Lal Yadav पर उठा दिया उनके जाति पर सवाल, देखें वीडियो
Khesari Lal Yadav Nirahua: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पर भड़के दिनेश लाल यादव यानि निरहुआ, उठाया उनके यादव होने पर सवाल
Khesari Lal Yadav On Nirahua In Bihar Election 2025 Video (Image Credit-Social Media)
Nirahua On Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा के ज्यादातर सुपरस्टार बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। और बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़कर चुनाव जीत भी चुके हैं। पवन सिंह भी इस बार बीजेपी ज्वाइन कर लिए हैं। लेकिन वो बिहार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेगे। क्योंकि इससे पहले पवन सिंह बिहार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। तो वहीं मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव यानि निरहुआ पहले ही बीजेपी की सीट से चुनाव जीतकर सांसद हैं। लेकिन इन सबसे अलग भोजपुरी सुपरस्टार Khesari Lal Yadav ने अपना रास्ता चुना है उन्होंने बीजेपी की जगह आरजेडी यानि लालू प्रसाद यादव की पार्टी का हाथ थामा है और छपरा विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। जिसके बाद से Khesari Lal Yadav और अन्य स्टार्स पर आरोप-प्रत्यारोप की जंग छिड़ गई है। पहले रवि किशन ने Khesari Lal Yadav पर आरोप लगाए अब निरहुआ ने खेसारी लाल यादव की जाति पर सवाल उठा दिया है। जिनका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दिनेश लाल यादव यानि निरहुआ ने खेसाली लाल यादव की जाति पर सवाल वीडियो वायरल (Dinesh Lal Yadav Aka Nirahua On Khesari Lal Yadav In Bihar Election 2025 Video Viral)-
दिनेश लाल यादव का इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दिनेश लाल यादव बिहार विधानसभा चुनाव में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के आरजेडी ज्वाइन करने पर उनपर भड़के हुए नजर आ रहे हैं। जहाँ कभी Khesari Lal Yadav और Nirahua दोनों ही काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। आज बिहार विधानसभा चुनाव ने दोनों को आपस में भिड़वा दिया है।
निरहुआ से जब पूछा गया कि Khesari Lal Yadav खुद को यदुवंशी कहते हैं। जिसपर निरहुआ कहते हैं कि यदुवंशी कभी राममंदिर का विरोध नहीं कर सकते हैं। जो राम मंदिर का विरोध करते हैं वो यदुवंशी नहीं यदुमुल्ला हैं। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
इससे पहले रवि किशन ने खेसारी लाल यादव को कहा था कि वो असली सनातनी नहीं हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!






