Dinesh Lal Yadav Nirahua को मिली धमकी महाराष्ट्र आकर दिखाएं, जानिए कितने अमीर है निरहुआ

Dinesh Lal Yadav Nirahua News: भोजपुरी एक्टर और गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ ने महाराष्ट्र सरकार को दी धमकी, दम है तो मुझे महाराष्ट्र से निकाल कर दिखाओ

Shikha Tiwari
Published on: 7 July 2025 12:44 PM IST
Dinesh Lal Yadav Nirahua Net Worth In Rupees
X

Dinesh Lal Yadav Nirahua Net Worth (Image Credit- Social Media)

Dinesh Lal Yadav Nirahua News: भोजपुरी अभिनेता और गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ मराठा भाषा को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं की ओर से सड़क पर मारपीट करने के बाद भोजपुरी अभिनेता और गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ ने ठाकरे बंधुओं (उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे) को खुली चौनती दे दी है। भोजपुरी एक्टर निरहुआ ने कहा है कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे उन्हें भोजपुरी बोलने के कारण महाराष्ट्र से बाहर निकालकर दिखाएं। इस पर पलटवार करते हुए मनसे के एक नेता ने यादव को महाराष्ट्र आकर चुनौती स्वीकार करने की बात कही है। निरहुआ ने कहा-यह बयान भाषाओं के आधार पर लोगों में दरार पैदा करने के प्रयासों के विरोध में दिया है। उनका कहना है कि भारत की खूबसूरती उसकी भाषाओं में है और इसे नष्ट नहीं करना चाहिए। इसके बाद निरहुआ को मनसे सरकार के नेता से मिली धमकी, चलिए जानते हैं कितने अमीर है निरहुआ

दिनेश लाल यादव निरहुआ को मिली धमकी (Dinesh Lal Yadav Nirahua News)-

मनसे नेता यशस्वी किलेदार ने दिनेश लाल यादव निरहुआ को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि दिनेश लाल यादव उत्तर प्रदेश में बैठकर बयानबाजी न करें। बल्कि महाराष्ट्र आकर दिखाएं। किलेदार ने चेतावनी दी कि मनसे कार्यकर्ता उन्हें वहीं जवाब देंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी मराठी लोगों की एकता से डरती है और इसलिए ऐसे लोगों को बढ़ावा दे रही है। किलेदार ने कहा कि दिनेश लाल यादव को अपनी चुनौती का परिणाम पता चला जाएगा। उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि मनसे कार्यकर्ता उनके गालों पर तमाचा मारेंगे।



दिनेश लाल यादव कितने अमीर है ( Dinesh Lal Yadav Nirahua Net Worth)-

दिनेश लाल यादव निरहुआ ने MyNeta के अनुसार, 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए अपने चुनावी हलफनामें में अपनी संपत्ति लगभग 9,40,63,536 रुपये यानि 9 करोड़ रुपये (Dinesh Lal Yadav Nirahua Net Worth In Rupees) से ज्यादा बताई है। उनकी देनदारियाँ लगभग 81,13,319 रुपये हैं।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!