TRENDING TAGS :
Ganpati 2025: जानिए मुंबई का सबसे अमीर गणपति मंडल कौन है? इतने करोड़ का बीमा कवर किया हासिल
Richest Ganpati 2025: मुंबई का सबसे अमीर गणपति पंडाल है जीएसबी जिसने इस साल इतने करोड़ का बीमा कवर किया कि दाम सुन उड़ जाएंगे होश
Ganpati 2025 Richest Ganpati Mandal (Image Credit- Social Media)
Ganpati 2025: गणेश चतुर्थी, जिसे विनायक चतुर्थी और गणेश उत्सव के नाम से भी जाना जाता है। हर साल इसे काफी धूम-धाम से भारत में मनाया जाता है। लेकिन सबसे ज्यादा महत्व इस त्यौहार की मुंबई में है। कहा जाता है कि गणेश चतुर्थी की शुरूआत मुंबई से ही हुई है। यहाँ पर गणपति में रौनक देखने लायक होगी। लालबाग के राजा से लेकर बॉलीवुड तक के गणपति, गणेश चतुर्थी के अवसर पर आम जनता क्या बॉलीवुड स्टार्स भी अपने घर गणेश जी की प्रतिमा लाते हैं। धूम-धाम से गणेश जी का स्वागत करते हैं। और फिर आखिरी दिन नम आँखो से इनका विसर्जन कर देते हैं। इस त्यौहार का गणेश जी के जन्म का उत्सव के रूप में मनाया जाता है। जिन्हें ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। तो वहीं मुंबई में Ganpati 2025 की तैयारियाँ शुरू हो गई है। चलिए जानते हैं मुंबई के सबसे अमीर गणपति के बारे में जिनको इतने करोड़ का बीमा मिला है। जिसे सुनकर आप भी शॉक्ड रह जाएंगे।
सबसे अमीर गणपति मंडल 2025 (Richest Ganpati Mandal 2025)-
इस साल गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2025) का उत्सव बुधवार 27 अगस्त से शुरू होगा। चतुर्थी तिथि 26 अगस्त 2025 को दोपहर 1.54 बजे शुरू होगी और 27 अगस्त 2025 को दोपहर 3.44 बजे समाप्त हो जाएगी। तो वहीं गणेश विसर्जन 6 सिंतबर 2025 को होगा। जैसे-जैसे गणपति का त्यौहार नजदीक आता जा रहा है। लोगों ने तैयारियाँ शुरू कर दी है।
बता दे कि टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के सबसे धनी गणेश मंडल, किंग्स सर्कल के जीएसबी सेवा मंडल ने इस साल के गणेशोत्सव के लिए 474.46 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बीमा कवर प्राप्त किया है। पिछले साल यह कवर 400 करोड़ रुपये का था, जबकि 2023 में यह 360.40 करोड़ रुपये था। इसके अतिरिक्त स्वयंसेवकों और पुजारियों को शामिल करने के साथ-साथ सोने और चांदी के आभूषणों के उच्च मूल्यांकन को इस वृद्धि का श्रेय दिया गया है। बीमा पॉलिसी न्यू इंडिया एश्योरेंस द्वारा जारी की गई है। 375 करोड़ रुपये व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के लिए हैं, जिसमें स्वयंसेवकों, पुजारियों, रसोइयों, सेवकों और सुरक्षा गार्डों को कवर किया गया है। 67 करोड़ रुपये सोने, चांदी और जवाहरात के लिए हैं, जबकि 2024 में यह 43 करोड़ रुपये और 2023 में 38 करोड़ रुपये था । 30 करोड़ रुपये सार्वजनिक देयता बीमा है। ये मंडल मुंबई का सबसे धनी गणेश मंडल में से एक है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!