Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin सवी और नील को ये शख्स लाएगा करीब, जानिए क्या होगा आने वाले एपिसोड में

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में क्या होगा, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

Shikha Tiwari
Published on: 13 May 2025 11:34 AM IST
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode
X

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist (Image Credit-Social Media)

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: गुम है किसी के प्यार में नई जनरेशन और पुरानी जनरेशन का मिलाप कहानी में एक नया मोड़ लेकर आया है। जहाँ इस समय सवी रजत की मौत के बाद पूरी तरह से टूट गई है। तो वहीं इसके साथ ही साथ सवी के ऊपर पुलिस ऑफिसर के ऊपर में एक और जिम्मेदारी है रजत और तेजस्विनी के मौत की वास्तविकता को सबके सामने लाना, सवी को अभी भी भरोसा नहीं हो रहा है कि रजत आखिर जंगल में तेजू के साथ कर क्या रहा था। उसके मन में कई सारे सवाल इस समय चल रहे हैं। तो वहीं तेजू की अचानक मौत के बाद नील भी पूरी तरह से टूट गया है। इन सबके बीच Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin आने वाले एपिसोड में दर्शकों को तेजू और नील के बीच नजदीकियां बढ़ती हुई नजर आएगी। जिसके पीछे की वजह बनेगा ये शख्स, चलिए जानते हैं Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को क्या नया देखने को मिलने वाला है।

गुम है किसी के प्यार में आने वाला एपिसोड (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode Written Update)-

गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल में इस समय देखने को मिल रहा है कि सवी और नील दोनों ही तेजू और रजत की मौत के रहस्य को सुलझाने में लगे हुए है। नील तेजू के मौत का सबूत ढूढ़ते-ढूढ़ते उस घर के पास पहुँच जाता है। जहाँ पर तेजू को गोली लगी होती है। लेकिन नील जैसे ही सबूत ढूढ़ता है वैसे ही पीछे से उसपर कोई वार कर देता है। जिसके बाद सवी वहाँ आ जाती है और नील को वहाँ से निकालती हैं। नील जब होश में आता है तो सवी से पूछता है कि उसने उसपर वॉर क्यों किया। जिसपर सवी नील को डांटती है। जिसपर नील बताता है कि उसने सबूत ढूढ़ लिया था। लेकिन उसपर पीछे से किसी ने हमला कर दिया था। तो वहीं नील सवी को बताता है कि तेजू को गोली इसी घर में लगी थी। जिसके बाद उस घर में ब्लास्ट हो जाता है, नील सवी को बताता है किसी ने सबूत मिटाने की कोशिश की है।


तो वहीं दूसरी तरफ सई रिद्धी की काउंसलर से पूछँती है कि स्टार्स के पास कैसे जाते हैं, जिसपर वो बताती है कि रॉकेट से जाते हैं। जिसके बाद सई रजत से मिलने के लिए एयरपोर्ट के लिए निकलती है। उसे लगता है कि रॉकेट पर जाने के लिए एयरपोर्ट जाना पड़ता है। सई के गायब होने की बाद जैसे ही सवी को पता चलती है वो तुरंत आती है। जिसके बाद उसको घरवालें ताने सुनाने लगते हैं कि ना तो ये एक अच्छी माँ बन पाई ना ही एक अच्छी पत्नी

तभी सई को घर के बाहर कुछ गुंडे मिल जाते हैं और उसे फुसलाने की कोशिश करते हैं सई कहती है कि परी माँ ने कहा है कि अजनबियों से बात नहीं करते हैं, जिसके बाद वो भागती है और नील के कार के सामने आ जाती है। नील सई को बचाता है और गुंड़ो को पीटता है। फिर नील सई को अस्पताल लेकर जाता है। तो वहीं सई नील को क्यूट बोलती है कहती है कि आज से मैं आपको पूकी अंकल कहकर बुलाऊंगी।


बता दे कि Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि सई की वजह से सवी और नील एक-दूसरे के करीब आ जाएंगे। तो वहीं सवी और नील मिलकर रजत और तेजू के हत्यारे को पकड़ लेंगे।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story