Panwadi Song: खेसारी लाल यादव और मासूम शर्मा का गाना पनवाड़ी रिलीज, देखें

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Panwadi Song: सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी फिल्म का पनवाड़ी गाना हुआ रिलीज

Shikha Tiwari
Published on: 10 Sept 2025 3:50 PM IST (Updated on: 10 Sept 2025 3:55 PM IST)
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Panwadi Song
X

Khesari Lal Yadav Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Panwadi Song (Image Credit- Social Media)

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Panwadi Song: वरूण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी फिल्म का होली पर आधारित गाना पनवाड़ी रिलीज हो गया है। इस गाने में वरूण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित श्रॉफ और सान्या मल्होत्रा हैं। तो वहीं मासूम शर्मा और खेसारी लाल यादव ने इस गाने में चार चाँद लगा दिया है।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी खेसारी लाल यादव पनवाड़ी गाना (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Khesari Lal Yadav Panwadi Song)-

त्यौहारों का मौसम आ गया है, जहाँ दीवाली और दशहरा जल्द ही आने वाला हैं। उन सबके बीच धर्मा प्रोडक्शन ने अपनी फिल्म Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari से होली का गाना आज लांच किया है। जिसमें दो अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं के सुपरस्टार सिंगर्स से गाना गवाया गया है। गाने का नाम पनवाड़ी है। जिसे खेसारी लाल यादव और मासूम शर्मा ने मिलकर गाया है। ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।


खेसाली लाल यादव और मासूम शर्मा की आवाज पर वरूण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित श्रॉफ थिरकते हुए होली के रंगों में झूमते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में इस गाने ने एक अलग उत्साह भर दिया है। फिल्म भले ही दशहरा के अवसर पर 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज हो। लेकिन फिल्म में होली के रंगों की बहार देखने को मिलने वाली है। गाने के साथ ही साथ कोरियोग्राफी भी काफी बेहतरीन है। जहाँ खेसारी लाल यादव और मासूम शर्मा ने अपनी आवाज दी है, तो वहीं प्रीतम, देव नेगी, निखिता गांधी और अकासा सिंह ने इसे खूबसूरती से पूरा किया है। ये गाना रिलीज होते ही जिस तरह से सोशल मीडिया पर दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। उसे देखकर यही लग रहा है कि इस साल का ब्लॉकबस्ट गाना साबित होने वाला है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!