Naagin 7 First Look: गुड न्यूज! नागिन 7 का फर्स्ट लुक इस दिन आएगा

Naagin 7 First Look Out Today: नागिन 7 की पहली झलक (Naagin 7 First Look) कब सामने आएगी, उसकी जानकारी मिल चुकी है, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 24 Aug 2025 12:41 PM IST
Naagin 7 First Look Out Today
X

Naagin 7 First Look Out Today (Photo- Social Media)

Naagin 7 First Look: एकता कपूर टीवी की दुनिया की क्वीन कहलाती हैं, वे दर्शकों के लिए इतने बेहतरीन सीरियल्स लेकर आती हैं कि उनके सीरियल्स TRP की लिस्ट में टॉप पर रहते हैं। अभी हाल ही में उनका नया शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 आया हुआ है, जो अभी से ही दर्शकों का दिल जीत चुका है। वहीं अब दर्शकों को एकता कपूर के एक और सुपरहिट शो नागिन का इंतजार है, जी हां! नागिन की अगली फ्रेंचाइजी यानी कि नागिन 7 का (Naagin 7 Promo) दर्शक इंतजार कर रहें हैं, वहीं अब लगता है कि दर्शकों का इंतजार ऑलमोस्ट खत्म होने वाला है, क्योंकि नागिन 7 की पहली झलक (Naagin 7 First Look) कब सामने आएगी, उसकी जानकारी मिल चुकी है, आइए जानते हैं।

नागिन 7 का फर्स्ट लुक आज होगा रिवील (Naagin 7 First Look Out Today)

नागिन 7 से जुड़ी तमाम तरह की अपडेट सामने आतीं रहतीं हैं, पिछले महीने खबर आई थी कि एकता कपूर नागिन 7 की पहली झलक नागपंचमी पर रिवील करेंगी, लेकिन ये खबर झूठी निकली। इन सबके साथ ही यह भी अपडेट सामने आई कि एकता कपूर की नागिन 7 का प्रोमो शूट हो चुका है और जहां तक है प्रियंका चाहर चौधरी ही एकता कपूर की अगली नागिन होंगी, लेकिन अब तक नागिन 7 पर कुछ भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है, वहीं अब फिर एक बार नागिन 7 की तेजी से चर्चा होने लग गई है।


जैसा कि बता दें कि आज से सलमान खान का शो बिग बॉस 19 (Salman Khan Bigg Boss 19) शुरू हो रहा है, ऐसे में नागिन 7 पर भी अपडेट सुनने को मिल रही है, कहा जा रहा है कि एकता कपूर आज बिग बॉस के साथ ही नागिन 7 का भी फर्स्ट लुक रिवील करेंगी। जी हां! एकता कपूर ने खुद दर्शकों को हिंट देते हुए कहा कि वे आज संडे को कुछ बड़ा अनाउंस करेंगी, जिसके बाद से दर्शकों को यही लग रहा है कि एकता कपूर नागिन 7 का ही ऐलान करने वालीं हैं, जिस वजह से नागिन लवर्स एक्साइटेड हो गए हैं। यानी कि आज नागिन 7 का फर्स्ट लुक सामने आ सकता है और साथ ही पहली झलक भी रिवील की जा सकती है। फिलहाल अब दर्शक बेसब्री से रात होने का इंतजार कर रहें हैं।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID [email protected]

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!