Naagin 7 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए आई बुरी खबर शो के लिए करना होगा लंबा इंतजार

Naagin 7 Release Date: एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 के लिए दर्शकों को अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा, तो वहीं इस एक्ट्रेस को लिया गया निगेटिव रोल के लिए

Shikha Tiwari
Published on: 20 Aug 2025 7:00 AM IST (Updated on: 20 Aug 2025 7:00 AM IST)
Naagin 7 Cast
X

Naagin 7 Start Date (Image Credit- Social Media)

Naagin 7 Update: काफी समय से टीवी का सबसे चर्चित शो जो अपनी सुपरनैचुरल पॉवर पर स्थित कहानियों की वजह से सुर्खियों में रहता है। जिसके नए सीजन का दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। हम बात कर रहे हैं। एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन 7 के बारे में जिसका दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार है। दो साल से एकता कपूर ये तो कहती हुई अक्सर नजर आती है कि Naagin 7 जरूर आएगा। उसपर काम चल रहा है लेकिन एकता कपूर ने ये क्लियर नहीं किया कि नागिन 7 कब आएगा और कौन निभाएंगा नागिन 7 में नागिन का किरदार, आज हम आपके लिए Naagin 7 से जुड़ा एक ऐसा ही अपडेट लेकर आए हैं।

नागिन 7 कब आएगा (Naagin 7 Release Date)-

एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन 7 के बारे में कहा जा रहा था कि नाग पंचमी को एकता कपूर इसका प्रोमों जारी करेंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो वहीं रिपोर्ट ये भी आई थी कि Naagin 7 मई के महीने में टीवी पर प्रसारित होगा। लेकिन अब जाकर टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार Naagin 7 को आगे टाल दिया गया है। अब ये शो नवंबर के महीने में टीवी पर प्रसारित होगा। अब इसमें कितनी सच्चाई है ये तो एकता कपूर ही बता सकती हैं।

नागिन 7 में कौन बनेगा नागिन (Naagin 7 Cast)-

बता दे कि नागिन 7 में लगातार नागिन के किरदार के लिए प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा मालविया का नाम सामने आया है। लेकिन कभी किसी ने ये क्लियर नहीं किया कि दोनों में से कौन नागिन बनेगी। प्रियंका चाहर चौधरी ने तो एक-दो बार बताया भी है कि वो Naagin 7 नहीं कर रही हैं। लेकिन फिर से खबरें आई कि प्रियंका चाहर चौधरी ने Naagin 7 के प्रोमों की शूटिंग कर ली है। और जल्द ही शो टीवी पर आएगा। लेकिन एकता कपूर या प्रियंका की तरफ से किसी प्रकार का कंफर्मेशन नहीं दिया गया है। इसके अलावा Naagin 7 में एक्ट्रेस चांदनी शर्मा को निगेटिव रोल के लिए अप्रोच किया गया है। ऐसी खबरें भी आई हैं लेकिन अभी तक ऑफिशियल रूप से अनॉउंस नहीं किया गया है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!