×

Nita Ambani Video: कोविड के बढ़ते मामलों से नीता अंबानी डरी, सैनेटाइजर लगा लोगों से मिला रहीं हाथ

Nita Ambani Video: नीता अंबानी अपनी मुंबई इंडियंस टीम के साथ दिखाईं दी, इस दौरान वह सैनेटाइजर लेकर घूमते नजर आईं|

Shivani Tiwari
Published on: 22 May 2025 10:51 AM IST (Updated on: 22 May 2025 10:53 AM IST)
Nita Ambani Video
X

Nita Ambani Video

Nita Ambani Video: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन की पत्नी नीता अंबानी सुर्खियों में आ चुकीं हैं, वैसे नीता अंबानी अक्सर ही चर्चाओं में बनीं रहतीं हैं, लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने की वजह बेहद अलग है। दरअसल वह कोविड के बढ़ते केसों के बीच काफी सजग हो गईं हैं। जी हां! नीता अंबानी अपनी मुंबई इंडियंस टीम के साथ दिखाईं दी, इस दौरान वह सैनेटाइजर लेकर घूमते नजर आईं, इतना ही नहीं, हाथ मिलाने से पहले वह खुद को और सामने वाले शख्स की भी सैनेटाइजर लगाते दिखाईं दी।

नीता अंबानी का वायरल वीडियो

बता दें कि एमआई ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल 2025 प्लेऑफ में जगह बनाई, एमआई की जीत के बाद नीता अंबानी अपनी टीम से मिली, लेकिन टीम से मुलाकात करने से पहले नीता अंबानी ने खुद के हाथों से खिलाड़ियों को सैनिटाइज किया, फिर उनसे हाथ मिलाया। नीता अंबानी के बुमराह और अन्य खिलाड़ियों के हाथों को सैनिटाइज करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं हैं और सोशल मीडिया हैंडल जमकर रिएक्शन भी दे रहें हैं।

नीता अंबानी की इन तस्वीरों पर एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए लिखा, "भाई उसके सैनेटाइजर में भी गोल्ड होगा।" दूसरे यूजर ने लिखा, "कोविड का कमबैक।" तीसरे ने लिखा, "कास्ट देखकर हाथ मिलाती होगी।" चौथे ने लिखा, "पैसे वालों को कुछ ज्यादा ही डर लगता है।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "कोविड की वजह से।"

कोविड की हो गई है वापसी

बता दें कि देश में कोविड के मामले फिर से तेजी से बढ़ रहें है, बिग बॉस 18 फेम शिल्पा शिरोडकर भी कोविड की चपेट में आ चुकी हैं, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी। केरल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में खास तौर पर कोविड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, यही वजह ही सकती है कि नीता अंबानी अपनी हेल्थ का ध्यान रखते हुए सैनेटाइजर साथ लेकर चल रहीं हैं।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story