Param Sundari Day 5 Collection: बुरी तरह फ्लॉप हुई जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ की फिल्म परम सुंदरी

Param Sundari Box Office Collection Day 5: परम सुंदरी ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक कितना किया कलेक्शन

Shikha Tiwari
Published on: 2 Sept 2025 6:07 PM IST
Param Sundari Collection Day 5
X

Param Sundari Collection Day 5 (Image Credit- Social Media)

Param Sundari Collection Day 5: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी (Param Sundari) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन किया है। परम सुंदरी ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धीमी शुरूआत की थी। लेकिन बाद में फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी देखी गई है। फिल्म ने पाँच दिनों में बजट से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। चलिए जानते हैं परम सुंदरी ने अबतक कुल कितना कलेक्शन किया है।

परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डेट 5 (Param Sundari Box Office Collection Day 5)-

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 7.25 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया है। तो वहीं दूसरे दिन शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी देखी गई है, फिल्म ने दूसरे दिन 9.25 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया है। इसके बाद रविवार को फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी देखी गई है। फिल्म ने रविवार को 10.25 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। तो वहीं सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को 3.50 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया है। तो वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक 30 करोड़ रूपए का आकड़ा पार कर लिया है। इसके अलावा मंगलवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक 3.5 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया है। फिल्म के पास यही हफ्ता है सिर्फ कलेक्शन करने का इसके बाद फिल्म के कलेक्शन में और गिरावट देखी जाएगी। तो वहीं परम सुंदरी ने वर्ल्डवाइड लेवल पर अबतक 49 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। जोकि फिल्म के बजट से ज्यादा है। फिल्म का बजट 40-50 करोड़ रूपए के करीब है।

भले ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर बजट का आकड़ा क्रास कर लिया है। लेकिन फिल्म फ्लॉप साबित हुई है। क्योंकि इस हफ्ते बागी 4 और द बंगाल फाइल्स रिलीज होगी। जिसकी वजह से फिल्म के कलेक्शन में गिरावट ही होगी और फिल्म 100 करोड़ का आकड़ा भी नहीं पार कर पाएगी।

1 / 9
Your Score0/ 9
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!