TRENDING TAGS :
Rahul Fazilpuria कौन हैं और कितने अमीर हैं? जिनपर चली ताबड़तोड़ गोलियाँ एल्विश यादव से खास संबंध
Rahul Fazilpuria Net Worth: हरियाणवी सिंगर राहुल फैजलपुरिया के ऊपर चली गोलियाँ, चलिए जानते हैं कितने अमीर हैं राहुल फैजलपुरियाँ
Rahul Fazilpuria Net Worth (Image Credit-Social Media)
Rahul Fazilpuria Attack: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर राहुल फैजलपुरिया जिन्होंने लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल जैसे मशहूर गाना गाया है। इस समय काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। क्योंकि इनपर जानलेवा हमला हुआ है। उनकी कार पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की बताया जा रहा है कि जब सिंगर पर हमला हुआ, उस दौरान फाजिलपुरिया अपनी सफेद रंग की थार में थे। इसी दौरान हमलावर पीछे से दूसरी गाड़ी में आए और गोलियाँ चलाने लगे। हालांकि, अच्छी खबर ये है कि इस हमले में सिंगर बाल-बाल बच गए। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। चलिए जानते हैं इनके बारे में कितने अमीर हैं राहुल फाजिलपुरिया और इनके बारे में अन्य जानकारी
राहुल फाजिलपुरिया कौन हैं? (Who Is Rahul Fazilpuria)-
राहुल फाजिलपुरिया एक जाने-माने हरियाणवी गायक हैं जिनका असली नाम राहुल यादव है। वह मूल रूप से गुरूग्राम के पास स्थित फाजिलपुर गांव के रहने वाले हैं। ऐसे में उन्होंने अपना स्टेज नाम राहुल फाजिलपुरिया रख लिया। वैसे तो राहुल फाजिलपुरिया ने बहुत से गाने गाए हैं। लेकिन उनका सबसे प्रसिद्ध गाना लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। इस गाना इतना पॉपुलर हुआ कि बच्चे-बच्चे की जुबान पर सुनने को मिलता है। इसके अलावा राहुल फाजिलपुरिया ने हरियाणवी गाना गाया है। जिसमें बलम का सिस्टम, रावसाहेब, 2 मेनी गर्ल्स, जिमी चू और कई दूसरी शामिल हैं। राहुल फाजिलपुरिया का इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
बीते साल राहुल फाजिलपुरिया का विवादों से सामना था। 2023 में एक रेव पार्टी में कथित तौर पर सांप के जहर के प्रयोग के सिलसिले में चर्चा में आए थे। बिग बॉस ओटीटी 2 एल्विश यादव के करीबी दोस्त माने जाते हैं। राहुल और उनका कनेक्शन तब खुलकर सामने आया जब एल्विश यादव सांप के जहर की डीलिंग से जुड़े विवाद में फंस गए थे। मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान, एल्विश यादव ने दावा किया था कि सांपों की व्यवस्था करने का जिम्मा फाजिलपुरिया का था।
राहुल फाजिलपुरिया कितनी अमीर हैं ( Rahul Fazilpuria Net Worth)-
राहुल फाजिलपुरिया ने सिर्फ सिंगिंग के माध्यम से ही अच्छी-खासी कमाई की है। यदि राहुल फाजिलपुरिया की नेटवर्थ की बात करें तो उनकी कुल नेटवर्थ 2.6 करोड़ रूपए के करीब है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!