Raid 2 Collection: रेड 2 की बंपर कमाई को देखकर मेकर्स के मन में आया लालच, लिया ये बड़ा फैसला

Raid 2 Box Office Collection Day 4: अजय देवगन की फिल्म रेड 2 की सफलता को देखते को मेकर्स के मन में आया लालच किया ये अपील

Shikha Tiwari
Published on: 4 May 2025 8:20 AM IST (Updated on: 4 May 2025 8:20 AM IST)
Raid 2 Collection Day 4
X

Raid 2 Collection Day 4 (Image Credit- Social Media)

Raid 2 Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म रेड 2 काफी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन यानि शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन शनिवार और रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर फिर से वहीं रफ्तार पकड़ ली है। और बंपर कमाई की है। रेड 2 के वितरकों ने अब देश भर के प्रदर्शकों से संपर्क किया है और अनुरोध किया है कि वे मंगलवार को 99 रूपए के ऑफर जैसी छूट वाली योजनाएं न चलाएं और सप्ताह के दिनों और वास्तव में दूसरे सप्ताहांत के लिए लोकप्रिय मूल्य निर्धारण का समर्थन दें। रिपोर्ट कि मानें तो वितरक ने सबसे पहले प्रदर्शकों को उनके शानदार समर्थन के लिए धन्यवाद किया है और बताया है कि रेड 2 सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने उनसे सप्ताह के दिनों में सामान्य मूल्य निर्धारण पर वापस न आने और दूसरे सप्ताहांत में लोकप्रिय कीमतों जारी रखने को कहा है। चलिए जानते हैं रेड 2 ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

रेड 2 कलेक्शन डे 4 (Raid 2 Collection Day 4)-

8 अप्रैल से देशभर में शुरू किए गए पीवीआर आइनॉक्स ब्लॉकबस्टर ट्यूजडे में सभी सिनेमाघरों में देखने वालों को 99 रूपए या 149 रूपए में क्लासिक सीटिंग की सुविधा दी जा रही है। हालांकि इस ऑफर ने जॉट और केसरी चैप्टर 2 जके मिड-वीक अटेंडेंस को बढ़ावा दिया है। लेकिन Raid 2 की टीम स्पष्ट रूप से एक अलग रूख अपना रही है- प्रीमियर कंटेंट को दर्शाने के लिए प्रीमियम मूल्य निर्धारण पर जोर दे रही है।

तो वहीं Raid 2 ने पहले दिन 19 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन रेड 2 ने 13 करोड़ का आकड़ा पार किया था। और तीसरे दिन रेड 2 ने 15 करोड़ का आकड़ा पार किया। इन सबके बीच आज रविवार होने की वजह से फिल्म के कलेक्शन में और बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। फिल्म ने दिन की शुरूआत में ही अबतक 2 करोड़ रूपए का आकड़ा पार कर लिया है। उम्मीद है कि दिन आते-आते रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर रविवार को 20 करोड़ का आकड़ा क्रास कर सकती है। लेकिन अभी इसके बारे में स्पष्ट रूप से शाम तक ही सही आकड़ो के आने के बाद ही पता चलेगा।

1 / 9
Your Score0/ 9
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!