TRENDING TAGS :
Ramayana Movie: रामायण मूवी ने नहीं होंगे एक भी गाने, कुमार विश्वास बिखेरेंगे जादू
Ramayana Movie Song: रणवीर कपूर, साई पल्लवी और यश की रामायण में नहीं होगा कोई गाना, रामानंद सागर की राह पर चले निमित मल्होत्रा
Ramayana Movie No Song (Image Credit- Social Media)
Ramayana Movie Update: रामायण इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म का अभी सिर्फ टीजर आया है। जिसके बाद से ही दर्शकों के बीच इतना ज्यादा चर्चाओं में है। फिल्म तो अगले साल यानि 2026 में रिलीज होगी। Ramayana Movie को सुपरहिट बनाने के लिए नमित मल्होत्रा किसी भी प्रकार का कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वो फिल्म में बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड और हॉलीवुड तक के मशहरू कलाकारों को इस फिल्म में शामिल कर रहे हैं। फिल्म के टीजर में जिस तरह से वीएफएक्स का प्रयोग किया गया था। उसने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था। तो वहीं टीजर के माध्यम से फिल्म के कलाकारों से परिचित कराया गया। टीजर के बाद दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है। इसके साथ ही साथ Ramayana Movie के गानों का लेकिन रिपोर्ट्स कि माने तो फिल्म में गाने नहीं होंगे।
रामायण मूवी में नहीं होंगे गाने (Ramayana Movie Has No Song)-
तो वहीं रिपोर्ट्स कि माने तो रामायण मूवी में गानें नहीं होंगे। उसकी जगह भजन और श्लोक होंगे। जिसके लिरिक्स डॉ. कुमार विश्वास द्वारा लिखे जाएंगे। तो वहीं म्यूजिक ए.आर रहमान और हंस जिमर द्वारा दिया जाएगा।
प्रसिद्ध संगीतकार एआर रहमान और हंस जिमर ने नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित आगामी भारतीय महाकाव्य रामायण के साउंडट्रैक के लिए सहयोग किया है। इस बहुप्रतीक्षित सहयोग के बारे में, रहमान ने बताया कि ज़िमर इस परियोजना के माध्यम से भारतीय संस्कृति को जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि संगीत उद्योग के इस दिग्गज को "आलोचना का भी सामना करना पड़ता है" और वे रामायण के ध्वनि परिदृश्य के बारे में अपने विचार को हर कदम पर ढाल रहे हैं।
कनेक्ट सिने को दिए एक साक्षात्कार में रहमान ने कहा," हंस जिमर के साथ रामायण पर काम करना मेरे सबसे बड़े प्रोजोक्ट्स में से एक है। यह हमारी भारतीय संस्कृति है और मुझे इस पर गर्व है। पहले कुछ सत्र बहुत अच्छे रहे। पहला सत्र लंदन में था। दूसरा लॉस एंजिल्स में, हंस जहाँ भी जाते हैं, मैं वहीं अपना ठिकाना बना लेता हूँ। बातचीत करना आसान है। वह संस्कृति को लेकर बहुत उत्सुक हैं। वह आलोचना को लेकर भी खुले हैं।"
ज़िमर ने आगे कहा, "रामायण पर काम करना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। कुमार के गीतों की जो बात मुझे सबसे ज़्यादा प्रभावित करती है, वह यह है कि वे कितने कालातीत लगते हैं—यहाँ तक कि उस भाषा से अपरिचित व्यक्ति को भी। उनके लेखन में एक सहज संगीतात्मकता है जिसने हमारे संगीत की भावनाओं को निर्देशित किया। मुझे सच में विश्वास है कि उनके शब्दों ने मुझे इस कहानी के मर्म को समझने में मदद की है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!