40 साल के बाद अगर रहना है फिट, पॉजिटिव और एनर्जेटिक तो तुरंत छोड़ दें ये 7 आदतें

Bad Habits To Avoid After 40: अगर कुछ गलत आदतें वक्त रहते नहीं छोड़ी गईं, तो आगे चलकर ये बीमारियों की वजह बन सकती हैं।

Ragini Sinha
Published on: 30 July 2025 8:41 AM IST
40 साल के बाद अगर रहना है फिट, पॉजिटिव और एनर्जेटिक तो तुरंत छोड़ दें ये 7 आदतें
X

Bad Habits To Avoid After 40: 40 की उम्र महिलाओं के लिए एक बेहद अहम पड़ाव होता है। इस उम्र तक वो मां, पत्नी, बहू और प्रोफेशनल के रूप में कई भूमिकाएं निभा चुकी होती हैं। लेकिन इसी दौड़भाग में अक्सर महिलाएं खुद को पीछे छोड़ देती हैं। जबकि 40 के बाद शरीर और मन दोनों को खास देखभाल की जरूरत होती है।

अगर कुछ गलत आदतें वक्त रहते नहीं छोड़ी गईं, तो आगे चलकर ये बीमारियों की वजह बन सकती हैं। जानिए वो 7 बुरी आदतें जिन्हें 40 के बाद तुरंत छोड़ देना चाहिए

ब्रेकफास्ट स्किप करना

सुबह का नाश्ता छोड़ना सबसे आम गलती है। यह मेटाबॉलिज्म को धीमा करता है और वजन बढ़ाने लगता है। दिन की शुरुआत हेल्दी नाश्ते जैसे ओट्स, फल या इडली-उपमा से करें।

लंबे समय तक बैठे रहना

एक ही जगह लगातार बैठना मसल्स और हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकता है। हर दिन कम से कम 30 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें।

ज्यादा स्क्रीन टाइम

मोबाइल और लैपटॉप पर घंटों समय बिताना आंखों, पीठ और नींद पर असर डालता है। हर आधे घंटे पर 2 मिनट का ब्रेक लें।

अनहेल्दी खानपान

तला-भुना और मीठा खाना 40 के बाद ज्यादा नुकसान करता है। फाइबर, हरी सब्ज़ियां और हेल्दी फैट्स को डाइट में शामिल करें।

नींद की अनदेखी

कम नींद स्ट्रेस और मोटापा दोनों बढ़ाती है। रोज 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।

मेंटल हेल्थ और चेकअप को नजरअंदाज करना

मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। मेडिटेशन करें और साल में एक बार पूरा बॉडी चेकअप जरूर करवाएं।

स्मोकिंग और एल्कोहल

इन आदतों से जितना जल्दी दूरी बनाएं, उतना अच्छा। ये आपकी सेहत को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाती हैं।

1 / 7
Your Score0/ 7
Ragini Sinha

Ragini Sinha

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!