डाइटिंग कर रहे हैं? तो सुबह ब्रेकफास्ट में ज़रूर खाइए ये 6 डिशेज, वजन होगा कंट्रोल

यदि आप रोज़ाना ब्रेकफास्ट के लिए टेस्ट के साथ-साथ हेल्दी डिशेज की सर्च कर रहे हैं तो गुजरात की इन 6 डिशेज को आपको एक बार ट्राई करके देखना चाहिए।

Priya Singh Bisen
Published on: 14 Sept 2025 7:30 AM IST
6 Best Breakfast Ideas
X

6 Best Breakfast Ideas (PHOTO: social media)

6 Best Breakfast Ideas: आजकल लोग वजन कम करने की होड़ में तेज़ी से लगे हुए हैं। इसके लिए लोग कम तेल में पकाकर खाना खाते हैं। वैसे यदि आपको कम तेल में बना खाना है तो केवल साउथ इंडियन ही नहीं अब्ल्कि आप गुजराती डिशेज भी ट्राय कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि बेसन और गेंहू के आटे से बनाया कौन-कौन सा डिश बनाकर तैयार किया जा सकता है, जो कि टेस्ट के साथ हेल्दी भी होता है।

हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए बना सकते हैं ये गुजराती डिशेज

यदि आप रोज़ाना ब्रेकफास्ट के लिए टेस्ट के साथ-साथ हेल्दी डिशेज की सर्च कर रहे हैं तो सिर्फ डोसा, उत्तपम, अप्पम या इडली के अलावा और भी ऑप्शन देखें। गुजरात की इन 6 डिशेज को आपको एक बार ट्राई करके देखना चाहिए। जिनका टेस्ट बिल्कुल अलग है और ये खाने में भी आनंद आता है। सबसे विशेष बात कि इन्हें पहले ही बनाकर कुछ समय के लिए रखा भी जा सकता है। जिससे सुबह की भागदौड़ में ब्रेकफास्ट बनाने का अधिक झंझट महसूस न हो।

1. ढोकला


ढोकला का नाम आपने तो सुना ही होगा जिसे गुजराती खाने में सबसे ज़्यादा खाना पसंद किया जाता है। इसमें सबसे विशेष बात ये है कि ये बिना तेल में बनी डिश होती है। जिसे ब्रेकफास्ट या शाम के स्नैक्स में आप बहुत चाव से खा सकते हैं। तो यदि आप इंडियन डिशेज खाकर बोर हो चुके हैं तो आप इन स्नैक्स को ट्राई कर सकते हैं।

2. खांडवी


बेसन और दही से बनी ये डिश भी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और ये डिश भी बिना तेल के ही बनकर तैयार होती है। शाम की चाय के लिए खांडवी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। जिसे आप पहले से भी बनाकर रख सकती हैं। सिर्फ खाते वक्त तड़का लगाएं और खाएं।

3. थेपला


लौकी और बेसन को मिलाकर बनाया जाने वाला यह एक तरह का पराठा होता है। जिसे आप ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं। थेपला में प्रोटीन रिच होने के साथ ही इसे बहुत कम समय में बनाकर तैयार किया जा सकता है। यदि आप थेपला को हेल्दी बनाना चाहती हैं तो इसमें तेल ना लगाएं।

4. पानकी


पानकी चावल के आटे से बनाया जाता है। जिसे आप पहले से भी बनाकर रख सकते हैं। इसमें धनिया, जीरा, हरी मिर्च का पेस्ट और दही डालकर अच्छी तरह से मिला लें और पानी डालकर एक घोल तैयार कर लें। इस पेस्ट को केले के पत्ते पर फैलाकर बस स्टीम के लिए रख दें। ये शाम के स्नैक्स के लिए बहुत पसंद किया जाता है। इसे आप बिना तेल में बना सकते हैं।

5. हांडवो


हांडवो भी गुजरात की बहुत ही स्वादिष्ट डिश में से एक है। जिसे आप चावल और दाल के साथ मिलाकर बना सकती हैं। कम तेल में बनकर तैयार हुई इस डिश को आप ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं। सबसे विशेष बात कि पहले से बनाकर रखें और सिर्फ तड़का लगाकर परोसेंगी तो भी ये और भी स्वादिष्ट लगेगा।

6. पुडला


गुजरात में पुडल भी एक डिश होती है। बहुत से लोगों ने इस डिश काम नहीं सुना होगा... या फिर पहली बार सुना होगा। आमतौर पर इस डिश को बेसन से बनाकर तैयार किया जाता है। लेकिन कुछ लोग गेंहू के आटे से भी पुडला बनाते हैं। बेसन का घोल बनाकर उसमे ढेर सारी सब्जियों और हरी मिर्च को अच्छी तरह से मिलाकर तवे पर फैलाया जाता है। तेल ऑयल में बनकर तैयार होने वाली ये डिश भी ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - [email protected]

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!