TRENDING TAGS :
आपकी रसोई में छुपा बैठा है आयुर्वेद का सफेद खजाना! शुगर, बीपी से लेकर दिल की बीमारियों तक... ठंड में इन 20 रोगों का जड़ से करेगा नाश
Garlic Benefits: लहसुन न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि आयुर्वेद में इसे औषधि माना गया है। यह इम्यूनिटी बढ़ाता है और कई बीमारियों से बचाव करता है।
Garlic Benefits
Garlic Benefits: लहसुन भारतीय रसोई का एक ऐसा अहम हिस्सा है, जो केवल स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे आयुर्वेद में एक प्रभावी औषधि के रूप में भी जाना जाता है। ठंड के मौसम में इसका सेवन शरीर को अंदर से गर्म रखने और रोगों से लड़ने की ताकत देने में मदद करता है।लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं। ये शरीर को संक्रमण से बचाते हैं और खून को साफ करने में मदद करते हैं। लहसुन वात, पित्त और कफ तीनों दोषों को संतुलित करता है, जिससे शरीर में संतुलन और ऊर्जा बनी रहती है। इसमें विटामिन A, B, कैल्शियम और कॉपर जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये हार्ट, लिवर, डायबिटीज, कब्ज, सर्दी-जुकाम और नींद न आने की समस्याओं में राहत प्रदान करते हैं।
खाली पेट लहसुन खाने के फायदे
रोज सुबह गुनगुने पानी के साथ दो लहसुन की कलियां खाली पेट खाई जाएं, तो यह शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती है। यह दिल की धमनियों को साफ रखने में सहायक होता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। साथ ही यह खून को पतला करने में मदद करता है और थक्के बनने से रोकता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा, लहसुन निमोनिया जैसे संक्रामक रोगों के खिलाफ भी प्रभावी साबित होता है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत बना रहता है।
ठंड में लहसुन का सेवन क्यों ज़रूरी है?
ठंड के मौसम में लहसुन शरीर को गर्म रखने का काम करता है। यह एलर्जी, खांसी और सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों को दूर करने में बेहद कारगर है। यही कारण है कि आयुर्वेद में लहसुन को "घर का वैद्य" कहा गया है।
लहसुन खाने का सही तरीका
लहसुन को विभिन्न तरीकों से खाया जा सकता है, जैसे चटनी, अचार, सब्जी या दाल में मिलाकर। इसके औषधीय गुण किसी भी रूप में कम नहीं होते, लेकिन आयुर्वेद में यह विशेष रूप से बताया गया है कि लहसुन में पांच प्रकार के रस होते हैं, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। लहसुन को ताजे रूप में सेवन करना सबसे अधिक लाभदायक माना जाता है, क्योंकि इससे इसके प्राकृतिक गुण पूरी तरह से शरीर को प्राप्त होते हैं।
किन लोगों को लहसुन से परहेज करना चाहिए?
हालांकि लहसुन के अनेक फायदे हैं, लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए। विशेष रूप से वे लोग जिन्हें बवासीर, नाक से खून बहने की समस्या या शरीर की अत्यधिक गर्म तासीर हो, उन्हें लहसुन के सेवन से परहेज करना चाहिए। ऐसे मामलों में लहसुन नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए लहसुन को नियमित आहार में शामिल करने से पहले आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहद जरूरी है, ताकि इसके दुष्प्रभावों से बचा जा सके।
Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। NEWSTRACK इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता इसकी पुष्टि नहीं करता है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!