TRENDING TAGS :
Heat Stroke Symptoms : बढ़ती गर्मी में रखें खास ख्याल, जानिए Heat Stroke से बचाव के असरदार उपाय
Heat Stroke Symptoms: इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जिससे लोगों को बाहर निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Heat Stroke Symptoms: इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जिससे लोगों को बाहर निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सबसे बड़ी चिंता हीट स्ट्रोक की होती है, जो जानलेवा स्थिति बन सकती है। आइए जानते हैं कि आप हीट स्ट्रोक से कैसे बच सकते हैं और कैसे खुद को स्वस्थ बनाएं रख सकते हैं।
हीट स्ट्रोक क्या है?
हीट स्ट्रोक तब होता है जब शरीर का तापमान कंट्रोल से बाहर हो जाता है। इसमें शरीर बहुत तेजी से गर्म हो जाता है। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो यह घातक हो सकता है। आमतौर पर पसीने के जरिए शरीर खुद को ठंडा रखता है, लेकिन जब बाहर का तापमान बहुत अधिक होता है और नमी कम होती है, तब शरीर के लिए खुद को ठंडा रखना मुश्किल हो जाता है।
हीट स्ट्रोक और हीट एक्सहॉशन में अंतर
गर्मियों में शरीर पर हीट का असर बहुत तेजी से होता है। सबसे पहले होता है हीट एक्सहॉशन, जिसमें शरीर थकान महसूस करता है। इसमें व्यक्ति को कमजोरी, सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी, दस्त और बहुत ज्यादा पसीना आने लगता है। यह स्थिति अगर समय रहते न सुधारी जाए, तो यह हीट स्ट्रोक में बदल सकती है।
हीट स्ट्रोक बहुत ही गंभीर और जानलेवा स्थिति होती है। इसमें शरीर का तापमान 40°C से ऊपर चला जाता है। इसमें व्यक्ति को भ्रम, बोलने में परेशानी, बेहोशी या दौरे पड़ सकते हैं। इसके अलावा त्वचा सूखी और गर्म हो जाती है, क्योंकि पसीना आना बंद हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि अगर हीट एक्सहॉशन के लक्षण दिखें, तो तुरंत आराम करें, पानी पिएं और ठंडी जगह पर जाएं। अगर लक्षण गंभीर हों तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
हीट स्ट्रोक से कैसे बचें?
डॉ. मोहित शर्मा के मुताबिक, गर्मी के मौसम में हीट स्ट्रोक से बचाव बेहद जरूरी है, क्योंकि यह एक जानलेवा स्थिति बन सकती है। कुछ आसान सावधानियां अपनाकर इससे बचा जा सकता है। सबसे पहले, धूप में बाहर निकलने से बचें, खासकर सुबह 11 से शाम 4 बजे के बीच, जब गर्मी सबसे ज्यादा होती है। घर से बाहर निकलते समय हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, जो पसीना सोखते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं। पानी, नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ आदि का खूब सेवन करें और कैफीन व अल्कोहल से दूर रहें। धूप में निकलते समय SPF 30 या उससे अधिक सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
अगर जरूरी हो, तो छांव में चलें। दिन में एक बार ठंडे पानी से स्नान करना शरीर को राहत देता है। व्यायाम केवल सुबह या शाम को करें और बीच-बीच में पानी पीते रहें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें और उन्हें गर्मी से बचाकर रखें। किसी को भी हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखें, तो तुरंत ठंडी जगह ले जाएं और डॉक्टर से संपर्क करें।
भीषण गर्मी स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। ऐसे में खुद की और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि हम समय रहते आवश्यक कदम उठाएं। सही सावधानी और सजगता से हीट स्ट्रोक से आसानी से बचा जा सकता है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge