TRENDING TAGS :
आकाश या आशू? दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस में सस्पेंस गहराया, शालिनी के पेट में पल रहा बच्चा किसका था?
Delhi love triangle murder: दिल्ली में लव ट्राएंगल का खौफनाक अंत हुआ। 22 साल की शालिनी, उसका प्रेमी आशू और अजन्मा बच्चा इस खूनी वारदात में जान गंवा बैठे।
Delhi love triangle murder: दिल्ली में शनिवार रात को एक ऐसी घटना हुई, जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। यहां नबी करीम इलाके में लव ट्राएंगल के मामले में तीन जिंदगियां मौत के घाट उतर गई। 22 साल की शालिनी ने कुछ साल पहले आकाश नाम के युवक से शादी की थी। दोनों को दो बच्चे भी हुए, लेकिन इन सबके बीच उनके रिश्ते में दरार आने लगी और दोनों अलग हो गए। इसके बाद शालिनी की जिंदगी में आशू की एंट्री हुई, जो 34 साल का था। कुछ महीनों तक दोनों लिव-इन में रहे।
शालिनी भले ही आशू के साथ लिव-इन में रह रही थी, लेकिन उसके मन से पति आकाश के लिए अब भी जगह थी। इसके बाद धीरे-धीरे शालिनी ने आशू से दूरी बना ली और फिर आकाश के पास वापस लौट गई। इस बीच शालिनी प्रेग्नेंट हो गई। इसी के बाद से ही मामला बिगड़ गया और एक खौफनाक अंजाम तक पहुंच गया।
कौन है बच्चे का असली पिता?
शालिनी के पेट में पल रहा बच्चा इस कहानी का सबसे बड़ा राज बन गया। शालिनी के अनुसार बच्चा उसके पति आकाश का था, लेकिन आशू खुद को उस बच्चे का पिता मानने पर अड़ा था। यही जिद आखिरकार उसकी जान ले बैठी। शनिवार की रात आशू ने शालिनी और आकाश का पीछा किया। दोनों ई-रिक्शा में बैठे कुतुब रोड की ओर जा रहे थे। वहां, अंधेरे में छिपा आशू गुस्से में उबल रहा था। जैसे ही उसने दोनों को देखा, वह चाकू लेकर उन पर टूट पड़ा।
आशू ने शालिनी पर ताबड़तोड़ कई वार किए। आकाश ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वह भी घायल हो गया। खून से लथपथ आकाश ने हिम्मत जुटाकर चाकू छीन लिया और आशू पर पलटवार कर दिया। दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। कुछ ही देर में पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शालिनी और आशू दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आकाश गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है और शुरुआती जांच में यही साफ हुआ है कि इस खूनखराबे की असली वजह था... प्यार, शक और बदला।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!