TRENDING TAGS :
ऑपरेशन महादेव से लेकर ब्रह्मा तक... जब ‘भगवान’ के नाम पर भारतीय सेना ने चलाया अभियान, रच दिया इतिहास
Operation Mahadev to Brahma: भारत ही नहीं दूसरे देशों में भी फंसे अपने देश के लोगों को बचाने के लिए कई अभियान चलाए गए हैं। इन अभियान में भारतीय सेना ने कई को भगवान के नामों पर रखा।
Operation Mahadev to Brahma
Operation Mahadev to Brahma: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की निर्दयता से हत्या के बाद पूरे देश में उबाल है। भारतीय सुरक्षा बल ने पर्यटकों को मारने वाले तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। भारतीय सुरक्षा ने आतंकवादियों के खिलाफ चलाये गये इस अभियान को ‘ऑपरेशन महादेव’ का नाम दिया।
लेकिन यह कोई पहली बार नहीं है जब भारतीय सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ कोई अभियान चलाया हो। भारत ही नहीं दूसरे देशों में भी फंसे अपने देश के लोगों को बचाने के लिए कई अभियान चलाए गए हैं। इन अभियान में भारतीय सेना ने कई को भगवान के नामों पर रखा। आइए जानते हैं भारतीय सेना के ऐसे ही अभियानों के बारे मेंकृ
ऑपरेशन सिंदूर
सिंदूर शब्द का हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण स्थान है। सिंदूर सुहाग का प्रतीक है। इसके साथ ही इसे बेहद पवित्र माना जाता है। सुहाग के प्रतीक ‘सिंदूर’ का संबंध में भगवान से ही है क्योंकि हिंदू धर्म को कोई भी अनुष्ठान या पूजा-पाठी बगैर सिंदूर के पूरा नहीं होता। भारतीय सेना ने हाल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया। इस अभियान में भारतीय सेना ने पुरुषों को निशाना बनाकर महिलाओं की मांग को पोंछने वाले आतंकवादियों के ठिकानों को चुन-चुन कर निशाना बनाया और कई आतंकियों को ढेर कर दिया। इस अभियान के जरिए भारतीय सेना ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि महिलाओं के सिंदूर को पोंछने का क्या परिणाम होता है।
ऑपरेशन महादेव
पहलगाम में पर्यटकों को मारने वाले आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सुरक्षा बदल ने जम्मू-कश्मीर में ‘ऑपरेशन महादेव’ चलाया। इस अभियान का नाम भगवान शिव के नाम पर इसलिए रखा गया, क्योंकि कश्मीर में भगवान शिव अमरनाथ यात्रा के साथ ही आध्यात्मिकता का प्रतीक हैं। इसी ऑपरेशन के तहत भारतीय सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई में तीन आतंकवादियों को मिट्टी में मिला दिया गया।
ऑपरेशन ब्रह्मा
साल 2025 में ही मार्च माह में म्यांमार और थाईलैंड को भीषण भूकंप ने हिला कर रख दिया। भारत पड़ोसी देशों की मदद के लिए सबसे आगे आया। भारत ने ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा के नाम पर भारतीय सेना ने यह अभियान शुरू किया और 50 (आई) पैरा ब्रिगेड की एक एक्सपर्ट बचाव टीम को म्यांमार भेजा। ऑपरेशन ब्रह्मा के तहतएनडीआरएफ टीम ने म्यांमार के यू हला थीन मठ में फंसे 170 भिक्षुओं को भी बचाया। इसी के तहत यांगून तक राहत सामग्री भी पहुंचाई गई।
ऑपरेशन देवी शक्ति
साल 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिकी फौजों के हटने के बाद वहां तालिबान प्रभावी हो गया। ऐसे में 15 अगस्त 2021 को अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा हो जाने के बाद भारत ने यह निर्णय लिया कि वह अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को बाहर निकालेगा। इसके लिए भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन देवी शक्ति शुरू किया। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय वायुसेना ने 800 से ज्यादा भारतीयों को सकुशल अफगानिस्तान से बाहर निकाल लिया।
ऑपरेशन गंगा
साल 2022 में जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो बड़ी संख्या में भारतीय विद्यार्थी वहां फंस गये। उन्हें वहां से निकालने के लिए भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन गंगा’ चलाया। 20 हजार भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत ने विशेष उड़ानें संचालित कीं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!