×

श्रीलंका नौसना ने भारतीयों के खिलाफ की कार्रवाई, सात मछुआरों को किया गिरफ्तार, समुद्री सीमा उल्लंघन का है आरोप

तमिलनाडु के रामेश्वरम से मछली पकड़ने निकले सात भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। वे 'IND-TN-10-MM-746' नाव पर सवार थे। मछुआरों को पूछताछ के लिए कांकेसंथुराई बंदरगाह ले जाया गया।

Shivam Srivastava
Published on: 13 July 2025 1:12 PM IST
श्रीलंका नौसना ने भारतीयों के खिलाफ की कार्रवाई, सात मछुआरों को किया गिरफ्तार, समुद्री सीमा उल्लंघन का है आरोप
X

तमिलनाडु के रामेश्वरम क्षेत्र से मछली पकड़ने निकले सात भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार सुबह कथित रूप से समुद्री सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, यह मछुआरे 'IND-TN-10-MM-746' नामक मछली पकड़ने वाली नाव में सवार थे। नाव थंगाचिमादम निवासी वी. इसाक पॉल की है।

रामेश्वरम मछुआरा संघ के अनुसार, रविवार तड़के करीब 5 बजे यह घटना घटी जब नाव अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार कर श्रीलंकाई जल क्षेत्र में पहुंच गई। श्रीलंकाई नौसेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाव को रोका और उसमें सवार सात मछुआरों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार मछुआरों को जांच के लिए श्रीलंका के कांकेसंथुराई बंदरगाह ले जाया गया।

गिरफ्तार मछुआरों की पहचान इस प्रकार की गई है:

1. पी. तुथर (40), राजा नगर, थंगाचिमादम

2. पी. एडिसन (51), वालसाई स्ट्रीट, थंगाचिमादम

3. शनमुगम (50), टीएसएम नगर, रामेश्वरम

4. शक्तिवेल (47)

5. जगदीश (48)

6. दल्विन राज (46)

7. अंबाझगन, मंथोप

बताया गया कि शनिवार को रामेश्वरम मछली पकड़ने के बंदरगाह से कुल 456 नावें वैध परमिट के साथ समुद्र में उतरी थीं। जिनमें से एक यह नाव भी थी।

इस घटना ने भारत और श्रीलंका के बीच मछली पकड़ने को लेकर चल रहे विवाद को एक बार फिर उजागर कर दिया है। इससे पहले 25 जून को भी धनुषकोडी के पास चार भारतीय मछुआरे उस समय श्रीलंकाई नौसेना द्वारा बचाए गए थे। जब उनकी पारंपरिक नाव खराब मौसम के चलते मन्नार की खाड़ी में पलट गई थी। उन मछुआरों को बिना किसी आरोप के कुछ दिनों तक हिरासत में रखने के बाद कोलंबो ले जाया गया था। उन्हें बाद में भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया और सुरक्षित घर वापस लाया गया।

इन लगातार हो रही घटनाओं ने मछुआरों की सुरक्षा, सीमा नियंत्रण और द्विपक्षीय समुद्री सहयोग को लेकर नई बहस को जन्म दिया है। भारतीय मछुआरे बार-बार श्रीलंकाई सीमा में अनजाने में प्रवेश कर जाते हैं। जिससे गिरफ्तारियां और राजनयिक तनाव बढ़ते हैं। भारत सरकार की ओर से इन घटनाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोनों देशों के बीच एक स्थायी समाधान के लिए वार्तायें जारी हैं।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story